Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो गुरुद्वारा में 113 खालसा ने रक्तदान कर खालसा प्रकट दिहाड़े को और भी गौरवशाली बनाया
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मानगो गुरुद्वारा में 113 खालसा ने रक्तदान कर खालसा प्रकट दिहाड़े को और भी गौरवशाली बनाया

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो गुरुद्वारा में 113 खालसा ने रक्तदान कर खालसा प्रकट दिहाड़े को और भी गौरवशाली बनाया

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    खालसा प्रकट दिहाड़े (बैसाखी) के पावन अवसर पर श्री गुरुद्वारा सिंह सभा, मानगो में 113 यूनिट रक्त संग्रहित कर बैशाखी पर्व को और भी गौरवशाली बना दिया। मंगलवार को गुरुद्वारा साहिब मानगो में धार्मिक आस्था के साथ-साथ मानव सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। जहां एक ओर 14 अप्रैल को रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा था, वहीं शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (एसजीपीसी) के सिख धर्म प्रचारक भाई गुरविंदर सिंह (जम्मू वाले) के सान्निध्य में धार्मिक समागम भी संपन्न हुआ।

    इसी कड़ी में रक्तदान शिविर 14 अप्रैल को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक गुरुद्वारा साहिब परिसर में आयोजित किया गया जहाँ आगंतुक श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों से बढ़-चढ़कर रक्तदान कर बैशाखी रक्तदान शिविर को अतिसफल बनाया। आयोजकों का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देकर मानवता की सेवा करना था। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश के साथ इस पहल ने समाज में सेवा और सहयोग की भावना को सशक्त किया। इसी क्रम में 14 अप्रैल को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक गुरमत समागम आयोजित किया गया, जिसमें गुरबाणी कीर्तन एवं धार्मिक विचारों का प्रसार हुआ। भाई गुरविंदर सिंह (जम्मू वाले) इस दौरान संगत को सिख इतिहास एवं गुरुओं की शिक्षाओं से अवगत कराया। गुरुद्वारा सिंह सभा, मानगो के महासचिव सरदार जसवंत सिंह जस्सू ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और खालसा प्रकट दिवस सिख इतिहास का अत्यंत महत्वपूर्ण दिहाड़ा है। इस पावन अवसर पर सेवा और सिमरन दोनों का संगम हमें मानवता के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध कराता है।

    जस्सू ने बताया कि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा समागम और रक्तदान के वीरों का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस मौके पर गुरु का अटूट लंगर निरंतर चलता रहा। आयोजकों ने सभी संगतों से कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सक्रिय सहभागिता और एमजीएम अस्पताल की टीम को रक्तदान शिविर में सहयोग और योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

    मानगो गुरुद्वारा में 113 खालसा ने रक्तदान कर खालसा प्रकट दिहाड़े को और भी गौरवशाली बनाया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझामुमो जिला संपर्क कार्यालय में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प ।
    Next Article भाजपा ने अंबेडकर जयंती को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया

    Related Posts

    कौशल किशोर सिंह स्मृति सम्मान समारोह सह नाट्य महोत्सव 2026 का आगाज़, तुलसी भवन में सजी सांस्कृतिक महफिल

    April 18, 2026

    तुलसी भवन में भोजपुरी नाट्य महोत्सव में यमलोक में करप्शन का भव्य मंचन

    April 18, 2026

    चाईबासा के सारंडा में CRPF स्पेशल DG का अल्टीमेटम: एक महीने में सरेंडर नहीं तो नक्सलियों पर कड़ी कार्रवाई

    April 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कौशल किशोर सिंह स्मृति सम्मान समारोह सह नाट्य महोत्सव 2026 का आगाज़, तुलसी भवन में सजी सांस्कृतिक महफिल

    तुलसी भवन में भोजपुरी नाट्य महोत्सव में यमलोक में करप्शन का भव्य मंचन

    चाईबासा के सारंडा में CRPF स्पेशल DG का अल्टीमेटम: एक महीने में सरेंडर नहीं तो नक्सलियों पर कड़ी कार्रवाई

    पतरातू कार्यशाला के लिए मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दिया गया निमंत्रण 

    जमशेदपुर में गिरफ्तारी नहीं होने पर अल्टीमेटम: ट्रेलर ओनर एसोसिएशन अध्यक्ष का 27 अप्रैल से आमरण अनशन, आत्मदाह की चेतावनी

    तुलसी भवन में सजा भोजपुरी संस्कृति का रंगमंच: कौशल किशोर सिंह स्मृति नाट्य महोत्सव 2026 का आगाज़

    टाटा मेन हॉस्पिटल में दो नई शव वाहन एंबुलेंस की शुरुआत, अंतिम यात्रा सेवाओं को मिली नई मजबूती

    जमशेदपुर में चापड़बाजी का बढ़ता ग्राफ, 5 आरोपी गिरफ्तार

    XLRI – Xavier School of Management का 24वां दीक्षांत समारोह: 377 प्रतिभागियों को मिली डिग्री, उद्योग-शिक्षा साझेदारी पर जोर

    संतुष्टि सेवा फाउंडेशन: संजय बाली का भव्य सम्मान | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.