मगध यदुवंशी कल्याण समिति ने भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर को किया नमन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम मगध यदुवंशी कल्याण समिति के तत्वाधान में भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर मगध यदुवंशी के पदाधिकारी गण भुइयाडीह नंद नगर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में प्रतिमा पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बाबा साहेब डॉ:अंबेडकर सामाजिक न्याय, समानता और मानव अधिकारों के सबसे बड़े प्रहरी थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। हमें एक समतामूलक समाज की स्थापना के लिए प्रेरित करते हैं। बाबा साहब का सपना था एक ऐसे भारत का जहां सभी को समान अधिकार और अवसर प्राप्त हो। आज हमें उन्हें आदर्श को आत्मसात करते हुए समाज में व्याप्त भेदभाव और समता को समाप्त करने के लिए संकल्प लेना चाहिए। भारत वासियों से अपील है कि बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलते हुए शिक्षा, संगठन और संघर्ष के सिद्धांतों को अपनाए और एक सशक्त एवं समरस समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
इस शुभ अवसर पर उपस्थित अध्यक्ष श्री कमलेश कुमार यादव , मुख्य संरक्षक श्री अखिलेश यादव , वरिष्ठ नेता श्री जितेंद्र यादव , सचिव श्री विनोद यादव, संरक्षक श्री भूषण यादव, कोषाध्यक्ष श्री रमन कुमार, महासचिव राजद श्री जोगिंदर यादव, श्री रमेश राय, श्री अखिलेश यादव, श्री दशरथ यादव, श्री रामदास मेहता, श्री राजकुमार यादव, श्री ओम प्रकाश शर्मा, श्री सुनील कुमार, श्री अनुज यादव, श्री राम नारायण यादव इत्यादि उपस्थित थे।

