Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दशमेश पिता जी का अमर संदेश “खालसा मेरो रूप है खास – खालसा में मैं करो निवास” – अमरप्रीत सिंह काले 
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    दशमेश पिता जी का अमर संदेश “खालसा मेरो रूप है खास – खालसा में मैं करो निवास” – अमरप्रीत सिंह काले 

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दशमेश पिता जी का अमर संदेश “खालसा मेरो रूप है खास – खालसा में मैं करो निवास” – अमरप्रीत सिंह काले

    खालसा साजना दिवस एवं बैसाखी पर अमरप्रीत सिंह काले ने गुरुद्वारों में मत्था टेक कर लिया आशीर्वाद, लंगर छका और रक्तदान शिविर में हुए शामिल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : खालसा साजना दिवस एवं पावन बैसाखी के शुभ अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री अमरप्रीत सिंह काले ने साकची एवं बिरसानगर स्थित गुरुद्वारों में मत्था टेक कर देश एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

    इस अवसर पर उन्होंने दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह जी के अमर संदेश “खालसा मेरो रूप है खास – खालसा में मैं करो निवास” का स्मरण करते हुए कहा कि खालसा पंथ त्याग, सेवा, साहस और मानवता की रक्षा का प्रतीक है, जो आज भी समाज को प्रेरित करता है।

    श्री काले बिरसानगर जोन नं. 7 स्थित दशमेश प्रकाश गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तत्वाधान में आयोजित रक्तदान शिविर में भी शामिल हुए। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेक व लंगर छक कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा इस पुनीत कार्य की सराहना की।

    उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल एक सेवा नहीं, बल्कि मानव जीवन को बचाने का सबसे महान माध्यम है। समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को इस महादान में भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

    श्री काले ने इस अवसर पर रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं एवं आयोजकों के प्रति हृदय से आभार एवं साधुवाद व्यक्त किया।

    उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में मानवता, एकता और परोपकार की भावना को मजबूत करते हैं, जो एक सशक्त और संवेदनशील राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला हैं।

    दशमेश पिता जी का अमर संदेश “खालसा मेरो रूप है खास - खालसा में मैं करो निवास” - अमरप्रीत सिंह काले
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, सामाजिक न्याय के संदेश को किया याद
    Next Article मगध यदुवंशी कल्याण समिति ने भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर को किया नमन 

    Related Posts

    “दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव केवल फिल्म महोत्सव नहीं, बल्कि प्यार और दोस्ती का भी उत्सव है” – प्रसिद्ध निर्देशक अडूर गोपालकृष्णन

    May 5, 2026

    बंगाल की जीत उत्तर भारतीयों की जीत : सुधीर कुमार पप्पू 

    May 5, 2026

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    “दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव केवल फिल्म महोत्सव नहीं, बल्कि प्यार और दोस्ती का भी उत्सव है” – प्रसिद्ध निर्देशक अडूर गोपालकृष्णन

    बंगाल की जीत उत्तर भारतीयों की जीत : सुधीर कुमार पप्पू 

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, ‘झाल मुड़ी’ बांटकर साझा की खुशियां

    टिनप्लेट कंपनी गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया भुगतान और पुनर्नियुक्ति की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.