Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर ब्राह्मण संगोष्ठी, जुटेंगे हजारों विप्र — कमलकिशोर
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर ब्राह्मण संगोष्ठी, जुटेंगे हजारों विप्र — कमलकिशोर

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर ब्राह्मण संगोष्ठी, जुटेंगे हजारों विप्र — कमलकिशोर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर।भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समिति द्वारा आगामी 19 अप्रैल 2026 को बागबेड़ा स्थित ब्राह्मण भवन में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य ब्राह्मण संगोष्ठी सह महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर समाज में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है।

    समिति के प्रमुख कमलकिशोर ने बताया कि ब्राह्मण समाज की एकजुटता को मजबूत करना और वैदिक परंपराओं के प्रति नई पीढ़ी की रुचि बढ़ाना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब समय आ गया है जब ब्राह्मण समाज अपनी पहचान और शक्ति को संगठित रूप में प्रस्तुत करे।

    उन्होंने जानकारी दी कि इस वर्ष आयोजन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि ब्राह्मण भवन में भगवान श्री परशुराम जी की प्रतिमा स्थापना भी की जा रही है। इसी कारण शहर भर के गणमान्य ब्राह्मणों की बड़ी उपस्थिति सुनिश्चित की जा रही है।

    समिति का दावा है कि इस संगोष्ठी में हजारों की संख्या में विप्रवर शामिल होंगे, जिससे सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का एक मजबूत संदेश पूरे शहर में जाएगा।

    अंत में समिति ने सभी ब्राह्मण समाज के लोगों से इस ऐतिहासिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने का आह्वान किया है।

    बैठक में डी के मिश्रा, हरेंद्र मिश्रा ,ओमप्रकाश उपाध्याय, नकुल तिवारी, रक्कू पांडेय, विमलेश उपाध्याय, अजय ओझा ,वेद उपाध्याय, उदय मिश्रा, रामनाथ दुबे, पवन ओझा, आनंदी ओझा राजेश ओझा, संजय ओझा, अशोक राय, राजेश पांडेय, अप्पू तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।

    जुटेंगे हजारों विप्र — कमलकिशोर भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर ब्राह्मण संगोष्ठी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमगध यदुवंशी कल्याण समिति ने भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर को किया नमन 
    Next Article 501 यूनिट रक्त से सजा सेवा का जज्बा: आरएसबी यूनिट-3 में संस्थापक के जन्मदिवस पर भव्य रक्तदान शिविर आयोजित

    Related Posts

    न्याय जगत में शोक की लहर: वरिष्ठ अधिवक्ता पीएन गोप का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

    April 18, 2026

    न्याय जगत में शोक की लहर: वरिष्ठ अधिवक्ता पीएन गोप का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

    April 18, 2026

    महिला आरक्षण बिल को रोकना देश की आधी आबादी के सपनों को कुचलने जैसा कुलवंत सिंह बंटी

    April 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    न्याय जगत में शोक की लहर: वरिष्ठ अधिवक्ता पीएन गोप का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

    न्याय जगत में शोक की लहर: वरिष्ठ अधिवक्ता पीएन गोप का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

    महिला आरक्षण बिल को रोकना देश की आधी आबादी के सपनों को कुचलने जैसा कुलवंत सिंह बंटी

    झारखंड में बड़ा पुलिस फेरबदल: कई आईपीएस व पुलिस अधिकारियों का तबादला, जमशेदपुर नगर एसपी बने ललित मीणा, ग्रामीण एसपी बने शुभम कुमार खंडेलवाल

    राजीव रंजन बने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त, झारखंड में 17 IAS अधिकारियों का तबादला

    जमशेदपुर: शेयर मार्केट में नुकसान से तनाव, बीटेक छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

    उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में नागरिकों की समस्याएं सुनी, कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान, लंबित आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश

    पलाशबानी पंचायत समिति सदस्य पर फर्जी जाति प्रमाण-पत्र का आरोप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग 

    बागबेड़ा कॉलोनी में डोर-टू-डोर कचरा उठाव सेवा शुरू, लोगों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

    जमशेदपुर के बिरसानगर में पीएम आवास योजना के आवंटन में हो रही देरी पर विधायक पूर्णिमा साहू ने विधायक कल्पना सोरेन से की मुलाकात

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.