Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » “चमकाने के बहाने चेन साफ”: बड़ाजामदा में ठगों की चालाकी, घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    “चमकाने के बहाने चेन साफ”: बड़ाजामदा में ठगों की चालाकी, घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

     

    पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा बाजार क्षेत्र में ठगी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां दो अज्ञात ठगों ने जेवर चमकाने के बहाने घर में घुसकर सोने की चेन पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, बड़ाजामदा बाजार स्थित बड़ौदा बैंक के मिनी बैंक संचालक रंजीत कुमार वर्मा उर्फ चिंटू के घर मोटरसाइकिल सवार दो युवक पहुंचे और खुद को “उजाला रॉयल कंपनी” का कर्मचारी बताते हुए सोने-चांदी, पीतल व तांबे के बर्तनों और गहनों को चमकाने का दावा किया। पहले उन्होंने तांबे की प्लेट और चांदी की पायल को साफ कर लौटाया, जिससे घर की महिलाओं का भरोसा जीत लिया। इसके बाद झांसे में लेकर सोने की चेन मांगी और उसे एक पाउडर में डालकर महिलाओं से पानी लाने को कहा। जैसे ही महिलाएं अंदर गईं, दोनों ठग चेन लेकर फरार हो गए और उसकी जगह कागज की पुड़िया में पत्थर रखकर दे गए। पुड़िया खोलते ही ठगी का खुलासा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगी, जिसमें दोनों ठगों की संदिग्ध गतिविधियां कैद हुई हैं। थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव ने लोगों से अपील की है कि वे अजनबियों से सतर्क रहें और बिना सत्यापन किसी को घर में प्रवेश न दें, क्योंकि जागरूकता ही इस तरह के अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबहरागोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
    Next Article शंकरदा पंचायत के मुखिया सारजम मारडी को पंचायती राज विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने किया सम्मानित

    Related Posts

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    पुतिन की टिप्पणी: मोदी और बदलते वैश्विक समीकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.