बैसाखी पर्व पर विद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। वेस्ट पंजाब रिफ्यूजी मध्य विद्यालय, एग्रीको में बैसाखी पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पारंपरिक नृत्य, गीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर बैसाखी पर्व की महत्ता को दर्शाया। बच्चों की प्रस्तुति को उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने खूब सराहा।

इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकगण के साथ विद्यालय के चेयरमेन सरदार गुरुशरण सिंह, अध्यक्ष सरदार गुरप्रीत सिंह, सचिव सरदार हरमिन्दर सिंह, सरदार शरणपाल सिंह, हरिश जी एवं ग्रंथि साहब सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने बच्चों के प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

