अंसार खान तीसरी बार बने जिला उपाध्यक्ष, प्रोटोकॉल प्रबंधन की भी जिम्मेदारी मिली
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी में अंसार खान को तीसरी बार जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें प्रोटोकॉल प्रबंधन की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
इस नियुक्ति पर अंसार खान ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश एवं पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह के प्रति तहे दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो भरोसा उन पर जताया है, उस पर वे खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
अंसार खान ने कहा कि वे दिन-रात मेहनत कर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे। साथ ही प्रोटोकॉल प्रबंधन की जिम्मेदारी को भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का संकल्प लिया।
उन्होंने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का भी आभार जताते हुए कहा कि सबके सहयोग से संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

