Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पूर्व संध्या पर भव्य एवं विशाल शोभा यात्रा का आयोजन — ब्राह्मण युवा शक्ति संघ
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पूर्व संध्या पर भव्य एवं विशाल शोभा यात्रा का आयोजन — ब्राह्मण युवा शक्ति संघ

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पूर्व संध्या पर भव्य एवं विशाल शोभा यात्रा का आयोजन — ब्राह्मण युवा शक्ति संघ

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: ब्राह्मण युवा शक्ति संघ द्वारा भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के पूर्व संध्या पर इस वर्ष भी भव्य और ऐतिहासिक शोभा यात्रा निकालने की घोषणा की गई है। यह शोभा यात्रा 18 अप्रैल को वीर कुंवर सिंह चौक से प्रारंभ होकर बागबेड़ा स्थित ब्राह्मण भवन में भव्य समापन के साथ सम्पन्न होगी।

    संघ ने स्पष्ट किया है कि यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि ब्राह्मण समाज की एकजुटता और शक्ति का सशक्त प्रदर्शन भी होगा।

    इससे पूर्व, 15 अप्रैल को बागबेड़ा स्थित परशुराम भवन में भगवान श्री परशुराम जी की भव्य एवं विशाल प्रतिमा की स्थापना की जाएगी, जो पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और गौरव का केंद्र बनेगी।

    संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार की शोभा यात्रा को और अधिक भव्य, अनुशासित एवं प्रभावशाली बनाने के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। समाज के हर वर्ग से जुड़कर इसे ऐतिहासिक स्वरूप देने का संकल्प लिया गया है।

    बैठक में मुख्य रूप से कमल किशोर जी, रामनाथ दुबे, हरेंद्र मिश्रा, डी.के. मिश्रा, मुन्ना मिश्रा, शशि मिश्रा, उदय मिश्रा, राजेश पांडेय, अप्पू तिवारी, पवन ओझा, आनंदी ओझा, संजय ओझा, रंजीत झा, रक्कू पांडेय, अजय ओझा, सिद्धनाथ ओझा, माधव दुबे सहित सैकड़ों ब्राह्मण परिवारों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

    संघ ने सभी श्रद्धालुओं एवं समाज के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस आयोजन को ऐतिहासिक और यादगार बनाएं।

    भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पूर्व संध्या पर भव्य एवं विशाल शोभा यात्रा का आयोजन — ब्राह्मण युवा शक्ति संघ
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबैसाखी पर्व पर विद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
    Next Article टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उपचुनाव: तीन सीटों के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में

    Related Posts

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    July 15, 2026

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    July 15, 2026

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    July 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतंत्र में विरोध की मर्यादा: सरयू राय प्रकरण ने उठाए गंभीर सवाल

    ओशिवरा इलाके में एक हत्या: पुलिस ने एक घंटे में आरोपी को दबोचा

    बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पुलिस-जन संवाद पर जोर

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    जमशेदपुर पूर्वी में स्ट्रीट लाइट, सफाई और बुनियादी सुविधाओं को लेकर विधायक पूर्णिमा दास साहू ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

    मानवाधिकार सहयोग भारत का स्थापना दिवस मनाया गया, जमशेदपुर की चप्पलबाजी घटना की निंदा

    दंगा-रोधी मॉक ड्रिल में परखी गई जमशेदपुर पुलिस की तैयारी गोलमुरी पुलिस केंद्र में भीड़ नियंत्रण व आपात स्थिति से निपटने का किया गया अभ्यास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.