भारतीय जनता पार्टी, जमशेदपुर महानगर में नई टीम का गठन
काली शर्मा और बाबुआ सिंह पर संगठन ने जताया विश्वास
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश के अंतर्गत जमशेदपुर महानगर जिला में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में नई टीम की घोषणा की गई है। इस संबंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जिला के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जिनमें कई नए चेहरों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई सूची में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष एवं कार्यालय मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। खासतौर पर काली शर्मा (कृष्णा शर्मा “काली”) को कोषाध्यक्ष तथा बाबुआ सिंह को उपाध्यक्ष पद पर जिम्मेदारी देकर संगठन ने उन पर विश्वास जताया है।
संगठन की ओर से सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं। उम्मीद जताई गई है कि सभी पदाधिकारी अपने नेतृत्व, समर्पण और सेवा भाव से संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा जनसेवा के कार्यों को नई गति देंगे।
पार्टी ने विश्वास व्यक्त किया है कि सभी जिम्मेदार पदाधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका

