Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड इमेजिंग एक्सपो में फोटोग्राफी के लिए जमशेदपुर के नरेश अग्रवाल श्रीमती महुआ माझी द्वारा सम्मानित
    खबरें राज्य से जमशेदपुर झारखंड राष्ट्रीय

    झारखंड इमेजिंग एक्सपो में फोटोग्राफी के लिए जमशेदपुर के नरेश अग्रवाल श्रीमती महुआ माझी द्वारा सम्मानित

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड इमेजिंग एक्सपो में फोटोग्राफी के लिए जमशेदपुर के नरेश अग्रवाल श्रीमती महुआ माझी द्वारा सम्मानित

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    रांची के खेल ग्राम में 10 अप्रैल से 12 अप्रैल तक छठी झारखंड इमेजिंग एक्सपो का आयोजन, झारखंड फोटोग्राफी एसोसिएशन सेंट्रल के द्वारा किया गया। इस आयोजन के दौरान जमशेदपुर के ख्याति प्राप्त छायाकार नरेश अग्रवाल को उनकी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियां के आधार पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह सम्मान झारखंड की महत्वपूर्ण हस्ती राज्यसभा सदस्य, महुआ माझी के हाथों दिया गया।

    इस चयन समिति में आनंद कुमार, रूपेश कुमार यश, दलजीत सिंह, रणजीत सिंह गाबरी, बाबूलाल आदि मुख्य रूप से थे।

    इस एक्सपो में कैनन, सोनी, फूय्जी, लुमिक्स, निकोन जैसी बड़ी-बड़ी कैमरा बनाने वाली कंपनियों ने अपने स्टाल लगाए थे जहां उनके उपकरणों की प्रदर्शनी लगी थी। कार्यक्रम के दौरान फोटोग्राफी से संबंधित अनेक कार्यशालाओं का भी आयोजन किया गया। लगभग 20000 से अधिक दर्शकों ने इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी का लाभ उठाया।

    ज्ञात रहे नरेश अग्रवाल की 2000 से अधिक तस्वीरों को 30 से अधिक देशों की अंतर्राष्ट्रीय फोटो प्रदर्शनियों में स्थान मिल चुका है, 50 से अधिक पुरस्कार भी मिले हैं। उनकी तस्वीरों में ग्रामीण जीवन का जीता जागता चित्रण दिखलाई पड़ता है, उनका काम सधा हुआ है तथा इस दिशा में उनकी साधना का क्रम लगातार जारी है। आशा है कि आने वाले वर्षों में और उनके कार्य में और भी अधिक निखार आएगा और उनकी तस्वीरों की हर जगह चर्चा होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिमांशु शर्मा बने मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय प्रवक्ता
    Next Article इंडो डेनिश टूल रूम में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, प्लेसमेंट इंचार्ज के ट्रांसफर पर गेट जाम

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.