Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिमांशु शर्मा बने मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय प्रवक्ता
    राजनीति राष्ट्रीय शिक्षा

    हिमांशु शर्मा बने मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय प्रवक्ता

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    हिमांशु शर्मा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हिमांशु शर्मा बने मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय प्रवक्ता

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राठी ने वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु शर्मा को संगठन का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। यह नियुक्ति चंडीगढ़ में की गई।

    इस अवसर पर संजय राठी ने कहा कि हिमांशु शर्मा पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय, अनुभवी और समर्पित व्यक्तित्व हैं। उनकी संगठन के प्रति निष्ठा और कार्यक्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि हिमांशु शर्मा अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ करेंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

    नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रवक्ता हिमांशु शर्मा की मुख्य जिम्मेदारियों में संगठन की नीतियों एवं विचारों को प्रभावी रूप से मीडिया के समक्ष प्रस्तुत करना, राष्ट्रीय स्तर पर मीडिया समन्वय स्थापित करना, प्रेस कॉन्फ्रेंस, डिबेट एवं विभिन्न मंचों पर संगठन का प्रतिनिधित्व करना तथा संगठन की सकारात्मक छवि को सुदृढ़ बनाए रखना शामिल है।

    अपनी नियुक्ति पर हिमांशु शर्मा ने मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राठी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।

    मीडिया जगत के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने भी हिमांशु शर्मा को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआशा भोसले का निधन: राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि | राष्ट्र संवाद
    Next Article झारखंड इमेजिंग एक्सपो में फोटोग्राफी के लिए जमशेदपुर के नरेश अग्रवाल श्रीमती महुआ माझी द्वारा सम्मानित

    Related Posts

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.