Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानभूम चैतपर्व छऊ महोत्सव में गूंजा वीर रस, कलाकारों ने बिखेरा रंग
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    मानभूम चैतपर्व छऊ महोत्सव में गूंजा वीर रस, कलाकारों ने बिखेरा रंग

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

     

    चांडिल: मानभूम छऊ नृत्य की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को नीमडीह प्रखंड के जामडीह स्थित मानभूम कला केंद्र में “मानभूम चैतपर्व छऊ महोत्सव 2026” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन चांडिल मानभूम छऊ नृत्य कला केंद्र एवं कला दल परिवार द्वारा किया गया, जिसमें विभिन्न दलों ने पारंपरिक मानभूम शैली के छऊ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

    कार्यक्रम की शुरुआत आयोजक मंडली द्वारा अतिथियों के अंगवस्त्र देकर स्वागत के साथ हुई। मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने अपने संबोधन में कहा कि मानभूम छऊ नृत्य छोटानागपुर क्षेत्र की एक प्राचीन और वीर रस प्रधान मार्शल आर्ट आधारित नृत्य शैली है। इसकी उत्पत्ति लगभग 250-300 वर्ष पूर्व भूमिज जनजाति के ‘फिरकल’ युद्ध-नृत्य से मानी जाती है।

    उन्होंने बताया कि यह नृत्य मुखौटे पहनकर रामायण और महाभारत की पौराणिक कथाओं को जीवंत करता है और इसे यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में भी स्थान प्राप्त है।

    प्रमुख फुलमनी माझी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छऊ नृत्य मनोरंजन का प्रमुख माध्यम है और यहां के कलाकार हर वर्ष देश-विदेश में अपनी प्रस्तुति देकर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।

    आयोजक मंडली ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य नए कलाकारों को मंच प्रदान करना और उनकी प्रतिभा को निखारना है।

    इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र, मुखिया विनापानी माझी, डॉ. पूर्ण चंद्र कुमार, खिरोद सिंह मुंडा, सुरेश पारित, अधर कुमार, कार्तिक महतो, कार्तिक कर्मकार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआसनबनी पंचायत की एएनएम सुप्रिया दत्त को भावभीनी विदाई
    Next Article गुप्त सूचना पर कार्रवाई, अवैध बालू लदा हाईवा जब्त; चालक हिरासत में

    Related Posts

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    August 8, 2026

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.