राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल आसनबनी पंचायत के ग्राम रामगढ़ स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत ए एन एम सुप्रिया दत्त को उनके सेवा समाप्ति के अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई। आयोजित इस विदाई समारोह में स्थानीय ग्रामीणों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने उनके कार्यों की सराहना की।इस अवसर पर गुरुचरण सिंह सरदार द्वारा सुप्रिया दत्त को फूलों का गुलदस्ता ओर अंग वस्त्र से सम्मानित भी किया गया .
समारोह में पूर्व मुख्य गुरुचरण सरदार ने कहा कि सुप्रिया दत्त अपने सरल स्वभाव, मधुर व्यवहार और समर्पण के लिए जानी जाती रही हैं। उन्होंने हर गांव, टोला और मोहल्ले में जाकर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं, विशेषकर कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया।
रवींद्र सिंह सरदार ने उनके योगदान को गौरव का विषय बताते हुए कहा कि उनके जाने के बाद उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और सुखद जीवन की कामना की। इस अवसर मुखिया विदु मुर्मू, रविंदर सिंह सरदार आदि उपस्थित थे.

