Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रंगदारी के लिए फायरिंग का खुलासा: भाजपा नेता के घर गोलीकांड में तीन अपराधी गिरफ्तार
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    रंगदारी के लिए फायरिंग का खुलासा: भाजपा नेता के घर गोलीकांड में तीन अपराधी गिरफ्तार

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)

     

    सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित आशियाना रोड में भाजपा नेता सपन दास के घर पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित विशेष जांच टीम (SIT) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज कांड में शामिल तीन अपराधियों को घटना में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रेम कुमार सिंह उर्फ जानू, राजू उर्फ टकला और चंदन गोराई के रूप में हुई है। पुलिस की गहन पूछताछ में तीनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी ने बताया कि अपराधियों की मुख्य मंशा इलाके में दहशत फैलाकर रंगदारी वसूलना थी। इस घटना के जरिए क्षेत्र में भय का माहौल बनाने की साजिश रची गई थी। हालांकि, पुलिस की त्वरित और सटीक कार्रवाई से पूरे मामले का सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी हुई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहिलाओं की आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सराहनीय प्रयास किया ग्राहक पंचायत, पूर्वी सिंहभूम, महिला आयाम ने
    Next Article रंकिणी मंदिर धुमकुड़िया भवन में आयोजित बैठक में विधायक संजीव सरदार रहे मुख्य अतिथि

    Related Posts

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    November 13, 2026

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    November 13, 2026

    छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    लंदन में नहाय – खाय से छठ महापर्व का प्रथम अनुष्ठान

    छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन को टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

    हेमंत सरकार किसानों से ₹3,200 प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा पूरा करे : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

    सूर्य मंदिर धाम में जरूरतमंद छठव्रतियों के बीच निःशुल्क पूजन सामग्री बांटेंगी विधायक पूर्णिमा साहू

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ, चार दिनों तक होगी सूर्य उपासना

    छठ महापर्व देता है स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश, प्लास्टिक व थर्माकोल के उपयोग से करें परहेज : हिन्दूपीठ

    संस्था ‘यात्रा’ ने 200 जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटे छठ पूजा के सूप एवं पूजन सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.