Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खंडामौदा चौक सड़क हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से 1 की मौत | राष्ट्र संवाद
    Breaking News राष्ट्रीय

    खंडामौदा चौक सड़क हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से 1 की मौत | राष्ट्र संवाद

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    खंडामौदा चौक सड़क हादसा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खंडामौदा चौक में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, कई घायल; आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम किया।।

    बहरागोड़ा के बड़शोल थाना क्षेत्र अंतर्गत खंडामौदा चौक में शुक्रवार देर रात लगभग 9:15 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 से 7 लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

    जानकारी के अनुसार, खड़गपुर से लोहा एवं पत्थर खाली कर ओडिशा के क्योंझर की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेलर पहले सड़क किनारे स्थित एक होटल से जा टकराया और फिर बेकाबू होकर आगे बढ़ते हुए सड़क पार कर रहे एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

    इस दुर्घटना में होटल के समीप मौजूद 6 से 7 लोग भी घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

    घटना की सूचना मिलते ही बड़शोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इस बीच, आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रेलर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे के विरोध में स्थानीय लोगों ने कुछ समय के लिए एनएच-49 मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित रहा।
    पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम को हटवाया और आवागमन को सामान्य कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    स्थानीय लोगों ने प्रशासन से खंडामौदा चौक पर यातायात नियंत्रण के लिए ठोस उपाय करने, स्पीड ब्रेकर एवं सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमैनपुरी हत्या कांड: प्रेमी के साथ मिलकर बहन ने की भाई की हत्या | राष्ट्र संवाद
    Next Article ‘नृत्यशाला’ के तत्वावधान में ‘प्रत्याशा’ का शुभारंभ संदीप मलिक ने कथक के मूलभूत प्रशिक्षण के बारे में बताया कहाः कथक एक संस्कार है जो अनंत काल तक बरकरार रहेगी

    Related Posts

    पोटका में ड्राइविंग लाइसेंस कैम्प में भारी अव्यवस्था, मात्र 200 फॉर्म जमा: मनोज सरदार

    August 4, 2026

    जादूगोड़ा ब्रह्मर्षि महिला समिति का सावन महोत्सव 22 अगस्त को

    August 4, 2026

    गम्हरिया में श्रद्धा से याद किए गए दिशोम गुरु शिबू सोरन

    August 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पोटका में ड्राइविंग लाइसेंस कैम्प में भारी अव्यवस्था, मात्र 200 फॉर्म जमा: मनोज सरदार

    जादूगोड़ा ब्रह्मर्षि महिला समिति का सावन महोत्सव 22 अगस्त को

    गम्हरिया में श्रद्धा से याद किए गए दिशोम गुरु शिबू सोरन

    यूपी : डीजल टैंकर बिजली के पोल से टकराया, लगी भीषण आग, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    गुजरात : चांदीपुरा वायरस ने मचाया कहर, 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर

    असम : सीआरपीएफ अधिकारी ने दो सहकर्मियों की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

    तमिलनाडु पुलिस ने उदयनिधि को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

    सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस : यौन केस मामलों में लज्जा भंग या बेबस महिला जैसे शब्दों का न हो इस्तेमाल

    लॉक अप के विनर को लेकर चर्चा तेज, शिवांगी जोशी के नाम की खबरों से सोशल मीडिया पर बहस

    संसद की कार्यवाही में व्यवधान डाल रहे कांग्रेस और उसके सहयोगी दल: भाजपा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.