Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘नृत्यशाला’ के तत्वावधान में ‘प्रत्याशा’ का शुभारंभ संदीप मलिक ने कथक के मूलभूत प्रशिक्षण के बारे में बताया कहाः कथक एक संस्कार है जो अनंत काल तक बरकरार रहेगी
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां साहित्य हजारीबाग

    ‘नृत्यशाला’ के तत्वावधान में ‘प्रत्याशा’ का शुभारंभ संदीप मलिक ने कथक के मूलभूत प्रशिक्षण के बारे में बताया कहाः कथक एक संस्कार है जो अनंत काल तक बरकरार रहेगी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ‘नृत्यशाला’ के तत्वावधान में ‘प्रत्याशा’ का शुभारंभ संदीप मलिक ने कथक के मूलभूत प्रशिक्षण के बारे में बताया कहाः कथक एक संस्कार है जो अनंत काल तक बरकरार रहेगी

    झारखंड के बच्चे कथक सीखना चाहते हैं पर उन्हें सुविधाएं नहीं मिलतीं-मोनिका डे

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    रांची। देश के जाने-माने कथक नर्तक और कोरियोग्राफर संदीप मल्लिक ने शुक्रवार को मैकॉन इस्पात क्लब में नेशनल कथक नृत्य वर्कशॉप के तहत पारंपरिक नृत्य, बेसिक मूवमेंट, ताल, स्तुति और ठुमरी का प्रशिक्षण दिया। सैकड़ों की संख्या में लोग इस कार्यशाला में शामिल हुए। शुक्रवार को इस कार्यशाला का उद्घाटन संदीप मल्लिक, मोनिका डे और दीपक नंदी ने संयुक्त रुप से किय़ा। यह कार्यशाला 12 अप्रैल तक चलेगी। कथक नृत्य कार्यशाला को प्रत्याशा नाम दिया गया है जिसका आयोजन नृत्यशाला नामक संस्था कर रही है।

    संदीप मल्लिक ने कहा कि कथक हमारी आशा है। संस्कार है। ये संस्कार पहले था, आज है और भविष्य में भी रहेगा। इसी प्रत्याशा को लेकर वह दुनिया भर में काम कर रहे हैं। यह गजब का विरोधाभास है कि आज के जमाने के बच्चे क्लासिकल डांस सीखने नहीं आ रहे हैं लेकिन जो आ रहे हैं, बहुत ही अच्छा कर रहे हैं। वैसे भी, शास्त्रीय संगीत हर किसी के लिए है भी नहीं। लोग समुद्र की लहरों को किनारे आता देख बहुत आनंदित होते हैं लेकिन मोती उन्हें ही प्राप्त होता है, जो समुद्र की गहराईयों में उतरते हैं।

    मोनिका डे ने बताया कि झारखंड के बच्चे कथक सीखना चाहते हैं लेकिन उन्हें सुविधाएं नहीं मिल पातीं। मैं थोड़ा-बहुत जो भी कर पा रही हूं, कर रही हूं। भारतीय नृत्य, खास कर कथक की लोकप्रियता दुनिया भर में है। उन्होंने बताया कि नए छात्र-छात्राओं के लिए ‘परिचय’ और जानकार नर्तकों के लिए ‘गहराई’ नाम से अलग-अलग कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। 12 अप्रैल को सभी प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

    ‘नृत्यशाला’ के तत्वावधान में ‘प्रत्याशा’ का शुभारंभ संदीप मलिक ने कथक के मूलभूत प्रशिक्षण के बारे में बताया कहाः कथक एक संस्कार है जो अनंत काल तक बरकरार रहेगी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखंडामौदा चौक सड़क हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से 1 की मौत | राष्ट्र संवाद
    Next Article उपायुक्त के देखरेख में होगा ईलाज उपायुक्त ने मांगा आई.पी नंबर – विकास सिंह ।

    Related Posts

    पीएम आवास के सैकड़ों लाभार्थियों ने सरयू राय को बताई अपनी परेशानी

    May 4, 2026

    झारखंड कांग्रेस के पुनर्गठन पर परविंदर सिंह ने जताई खुशी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

    May 4, 2026

    जामताड़ा की दिवाषी हेंब्रम मलेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    May 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पीएम आवास के सैकड़ों लाभार्थियों ने सरयू राय को बताई अपनी परेशानी

    झारखंड कांग्रेस के पुनर्गठन पर परविंदर सिंह ने जताई खुशी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

    जामताड़ा की दिवाषी हेंब्रम मलेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    सीवान में बड़ी कार्रवाई: रोड रेज हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    जमशेदपुर में तेज आंधी-बारिश का कहर: कई इलाकों में गिरे पेड़, वाहनों को भारी नुकसान

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.