Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » “बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है, मेहनत करेंगे तो आप भी बड़े पदाधिकारी बन सकते हैं” — डीईओ चार्ल्स हेम्ब्रम
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    “बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है, मेहनत करेंगे तो आप भी बड़े पदाधिकारी बन सकते हैं” — डीईओ चार्ल्स हेम्ब्रम

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    “बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है, मेहनत करेंगे तो आप भी बड़े पदाधिकारी बन सकते हैं” — डीईओ चार्ल्स हेम्ब्रम

    करमाटांड प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जगन्नाथपुर में जामताड़ा के जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेम्ब्रम का पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाज से लोटा-थाली के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें पौधे एवं फूलों से निर्मित पुष्पगुच्छ भेंट किया गया, जिसे विद्यालय के बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान गाकर अतिथि का अभिनंदन किया, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो उठा।
    कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेम्ब्रम ने कक्षा 1 एवं 2 के कुल 49 छात्र-छात्राओं को दो-दो सेट पोशाक, एक सेट स्वेटर तथा एक सेट जूता-मौजा वितरित किया। पोशाक पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी।
    इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए सरकार द्वारा एमडीएम, छात्रवृत्ति, स्कूल बैग, स्कूल किट एवं पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि सभी बच्चे नियमित रूप से विद्यालय आएं और शिक्षा से जुड़े रहें।
    अपने संबोधन में उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे प्रतिदिन विद्यालय आएं, स्वच्छ एवं निर्धारित पोशाक पहनकर पढ़ाई करें। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें।
    चार्ल्स हेम्ब्रम ने कहा, “पढ़ाई करने के लिए हमेशा मेहनत करनी पड़ती है। यदि आप भी बड़े होकर निरंतर मेहनत करेंगे, तो जिले के बड़े पदाधिकारी बन सकते हैं। गरीबी कभी भी पढ़ाई में बाधा नहीं बनती, बल्कि मेहनत और लगन ही सफलता की असली कुंजी है।” साथ ही उन्होंने बच्चों को अनुशासन में रहने और पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भाग लेने के लिए प्रेरित किया, जिससे उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास हो सके।
    उन्होंने विगत दिनों में आयोजित सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रमंडल स्तर तक पहुंचने तथा जिला स्तर पर पुरस्कार प्राप्त करने के लिए जगन्नाथपुर के छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
    मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष छोटेलाल सोरेन, प्रधानाध्यापक विद्या सागर, सहायक अध्यापक शंकर पंडित,ख्रीस्टीना हेम्ब्रम, मोहन पंडित,मोतीलाल पंडित और विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखेल जगत ने राजीव रंजन मिश्रा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
    Next Article सूचना आयुक्तों की नियुक्ति: ‘बंटवारे’ की राजनीति | राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    यूपी : डीजल टैंकर बिजली के पोल से टकराया, लगी भीषण आग, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    August 4, 2026

    गुजरात : चांदीपुरा वायरस ने मचाया कहर, 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर

    August 4, 2026

    असम : सीआरपीएफ अधिकारी ने दो सहकर्मियों की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

    August 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूपी : डीजल टैंकर बिजली के पोल से टकराया, लगी भीषण आग, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    गुजरात : चांदीपुरा वायरस ने मचाया कहर, 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर

    असम : सीआरपीएफ अधिकारी ने दो सहकर्मियों की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

    तमिलनाडु पुलिस ने उदयनिधि को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

    सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस : यौन केस मामलों में लज्जा भंग या बेबस महिला जैसे शब्दों का न हो इस्तेमाल

    लॉक अप के विनर को लेकर चर्चा तेज, शिवांगी जोशी के नाम की खबरों से सोशल मीडिया पर बहस

    संसद की कार्यवाही में व्यवधान डाल रहे कांग्रेस और उसके सहयोगी दल: भाजपा

    फुटपाथ पर पैदल चलना मौलिक अधिकार, सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारियों को तत्काल निशानदेही के दिए निर्देश

    कोहली-गंभीर विवाद पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा खुलासा, आक्रामकता जरूरी लेकिन सीमा नहीं लांघनी चाहिए

    नंबर प्लेट छिपाने पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, धोखाधड़ी नहीं मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.