राष्ट्र संवाद संवाददाता
धर्मडीह स्थित साईं मंदिर के स्थापना दिवस पर 8 अप्रैल को भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। 9 अप्रैल गुरुवार को गांधी मार्केट मैदान में भजन संध्या का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन साईं भक्त कमेटी जादूगोड़ा ने किया। जमशेदपुर के प्रसिद्ध भजन गायक बबला और उनकी टीम ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। ‘साईनाथ तेरे हजारों हाथ’ जैसे भजनों पर भक्त झूम उठे। भक्तों ने नाच-गाकर बाबा को मनाया।
भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। साईं भक्त कमेटी ने अतिथियों का जोरदार स्वागत किया। कमेटी के सक्रिय सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। मंदिर के संस्थापक संतोष प्रजापति और अनीता प्रजापति ने आयोजन को सफल बनाया। भजन संध्या के बाद बाबा की आरती हुई। बाबा की झांकी भी निकाली गई, जिसमें भक्तों ने आशीर्वाद लिया। इस मौके पर प्रसाद का वितरण भी किया गया।
जिसमें खीर खिचड़ी का भोग शामिल हे। कार्यक्रम को सफल बनाने में शामिल साइन भक्तों में संतोष प्रजापति ,अनीता प्रजापति,सुलेखा देवी,सबिता भगत, आर एन भुई,पतित साहू,मीनू साहू,माला गुप्ता,चंदा मुखी,पूर्णिमा सेनगुप्ता,सुशील अग्रवाल, कुशु मुखी,,राजेश गुप्ता,सहित कई सदस्य शामिल थे।

