राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री संजय सेठ ने बुधवार को चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में कई विकास योजनाओं की आधारशिला रखी। उन्होंने ईचागढ़, कुकड़ू, नीमडीह समेत चांडिल प्रखंड के विभिन्न इलाकों में कुल 23 योजनाओं पेबर ब्लॉक,पीसी सड़क इत्यादि विधिवत नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इन योजनाओं की कुल लागत करीब 91 लाख 62 हजार 405 रुपये बताई गई है।
बताया गया कि सरायकेला मुख्यालय में आयोजित दिशा की बैठक से लौटने के क्रम में शाम के समय मंत्री ने चांडिल पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लिया और योजनाओं की शुरुआत की।
इस मौके पर भाजपा नेता पप्पू वर्मा, चांडिल प्रमुख रामकृष्ण महतो, मनोज महतो, दिवाकर सिंह, जगदीश महतो, प्रकाश सत्पथी, खगेन महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.,

