Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अपराधियों को कड़ी सजा मिले : बन्ना गुप्ता
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    अपराधियों को कड़ी सजा मिले : बन्ना गुप्ता

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 8, 2026Updated:April 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अपराधियों को कड़ी सजा मिले : बन्ना गुप्ता

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    बिष्टुपुर थाना अंतर्गत जमशेदपुर हाई स्कूल एवं टाटा फुटबॉल अकादमी के समीप स्थित बजरंग चाय दुकान में चाय बेचने वाले एक गरीब परिवार के साथ घटित अमानवीय घटना की सूचना प्राप्त होते ही पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता तत्काल मेयर सुधा गुप्ता के साथ टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुंचे।

    इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर इलाजरत बहन मेहंदी के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा चिकित्सकों से उसके उपचार की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिया कि पीड़िता को हर संभव बेहतर और त्वरित इलाज उपलब्ध कराया जाए, ताकि वह जल्द स्वस्थ हो सके।

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने इस घटना को अत्यंत निंदनीय एवं शर्मनाक बताते हुए कहा कि समाज में इस प्रकार की घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस संबंध में उन्होंने तुरंत एसएसपी से दूरभाष पर बातचीत कर मामले में संलिप्त सभी अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    उन्होंने प्रशासन से मांग किया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि आम जनता में सुरक्षा और विश्वास कायम रहे। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

    मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार और प्रशासन की प्राथमिकता है कि हर नागरिक सुरक्षित महसूस करे, और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे, बेटी को इंसाफ मिले और अपराधियों को कठोर सजा मिलना चाहिए।

    अपराधियों को कड़ी सजा मिले : बन्ना गुप्ता
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजनगणना 2027 की तैयारी: जामताड़ा में फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
    Next Article मानगो बाजार में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का होगा पहल : सुधा गुप्ता

    Related Posts

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    August 6, 2026

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    August 6, 2026

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.