Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो बाजार में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का होगा पहल : सुधा गुप्ता
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मानगो बाजार में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का होगा पहल : सुधा गुप्ता

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो बाजार में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का होगा पहल : सुधा गुप्ता

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    मानगो नगर निगम की मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने आज जनता से लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर मानगो बाजार क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया।

    निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न बुनियादी समस्याओं को गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक निर्देश दिए।

    निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों ने नाली जाम की समस्या से हो रही परेशानी को प्रमुखता से उठाया। कई स्थानों पर नालियां पूरी तरह अवरुद्ध पाई गईं, जिससे जल जमाव और गंदगी की स्थिति बनी हुई है।

    इस पर मेयर ने नाराजगी जताते हुए सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, इसके अलावा बाजार क्षेत्र में जगह-जगह जर्जर एवं लटकते हुए बिजली के तार भी पाए गए, जो कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। मेयर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को तत्काल इन तारों को ठीक कराने एवं सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।

    मानगो बाजार को जोड़ने वाली मुख्य सड़कों की स्थिति भी खराब पाई गई। मेयर ने संबंधित विभाग को जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू करने और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता और व्यापारियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

    साथ ही, मुख्य मार्ग की नालियों के निर्माण की आवश्यकता को भी चिन्हित किया गया। मेयर ने कहा कि मेन रोड की नालियों का समुचित निर्माण होने से जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान संभव होगा, उन्होंने नगर निगम के अधिकारीयों को जुस्को एवं बाजार समिति से समन्वय स्थापित कर जल्द इस समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया।

    मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने स्पष्ट कहा कि “जनता की समस्याओं का समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित विभाग समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करें और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें।”

    इस अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता से स्थानीय लोगों ने जर्जर तार बदलने, नियमित सफाई कराने और टूटे सड़क एवं नालियों का निर्माण करनी की मांग की जिसपर बन्ना गुप्ता ने आश्वासन दिया कि जल्द ही उनके सभी समस्याओं का समाधान होगा इसके लिए मानगो मेयर तत्तपरता से लगी हुई हैं।

    निरीक्षण के दौरान नगर निगम एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। मेयर सुधा गुप्ता ने ने सभी को समन्वय के साथ कार्य करने और मानगो क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बाजार बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया।

    मानगो बाजार में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का होगा पहल : सुधा गुप्ता
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअपराधियों को कड़ी सजा मिले : बन्ना गुप्ता
    Next Article जेएएनसी, मानगो नगर निगम क्षेत्र की योजनाओं का क्रियान्वयन शीघ्र करवाएं सरयू राय ने लिखा उपायुक्त को पत्र

    Related Posts

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    September 25, 2026

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    September 25, 2026

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    वृद्धाश्रम में मनाया गया NSS का 56वां स्थापना दिवस

    *वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखण्ड इकाई की सितंबर 2026 की मासिक गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न*

    26 सितंबर के राज्यभवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

    चतरा में TSPC के तीन दिवसीय बंद का पहले दिन दिखा असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

    नारकोटिक्स विभाग का कर्मी बनकर 31.90 लाख की ठगी, एसआईटी ने पांच आरोपियों को दबोचा

    ड्रोन सर्विलांस से मिली सूचना पर धमधमियां जंगल में CISF की छापेमारी, 50 टन अवैध कोयला जप्त

    *वन विभाग में गड़बड़ी की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.