Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रेलवे का जवाब संतोषजनक नहीं-अजय कुमार
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    रेलवे का जवाब संतोषजनक नहीं-अजय कुमार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रेलवे का जवाब संतोषजनक नहीं-अजय कुमार

    वादे के मुताबिक, रेलवे ने कोई लिखित प्रतिवेदन नहीं दिया हमारे सवाल के अनुरुप नहीं आया जवाब

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने जनता दल यूनाइटेड के महानगर अध्यक्ष और 7 अप्रैल को आयोजित धरना कार्यक्रम के संयोजक अजय कुमार के पत्र पर जवाब भेजा है। अजय कुमार के अनुसार, वह इस जवाब से कतई संतुष्ट नहीं हैं।

    यहां जारी बयान में अजय कुमार ने कहा कि पत्र के पहले बिंदु में जिन तथ्यों को सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने त्वरित कार्यवाही के रुप में बताया है, उसका कोई असर नहीं है। बाकी जो अल्पकालीन और दीर्घकालीन प्रयासों की बात है, वह उनकी अपनी योजना की चीजें हैं।

    उन्होंने कहा कि कल (रविवार को) डीआरएम के साथ जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की बैठक में श्री राय ने कहा था कि बीते तीन महीने में कौन-कौन गाड़ियां कितनी विलंब से चली हैं, उनका विश्लेषण करके उन्हें (श्री राय को) रिपोर्ट दी जाए। श्री राय ने डीआरएम से यह भी कहा था कि बीते पांच साल में कितनी गाड़ियां जमशेदपुर होकर गुजरीं, उनकी संख्या में कोई कमी-बेशी हुई हो तो उसकी जानकारी दें ताकि यह पता चल सके कि अगर ट्रेनों की संख्या नहीं बढ़ी तो वो कौन से कारण हैं, जिससे ट्रेनें विलंब होती रही हैं। श्री राय ने यह भी कहा था कि अगर जरूरत पड़े तो मालगाड़ियों को रोक कर यात्री ट्रेनों को बढ़ाया जाए लेकिन इन मुद्दों के बारे में कोई भी लिखित प्रतिवेदन नहीं मिला।

    यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ नागरिक धरना आज, तैयारियां पूरी

    जमशेदपुर। यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ मंगलवार, 7 अप्रैल को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की पहल पर आहूत नागरिक धरना की तैयारियां पूरी हो गई हैं। नागरिक धरना पूर्वाह्न 10 बजे शुरु होगा। नागरिक धरना सफल हो, इस संबंध में जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त जनसंपर्क अभियान चलाया। मंडल स्तर पर बैठकें की गईं और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से धरना में शामिल होने की अपील की गई है। यह नागरिक धरना टाटानगर रेलवे जंक्शन के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप होगा। इस धरना को जबरदस्त जन समर्थन मिल रहा है।

    रेलवे का जवाब संतोषजनक नहीं-अजय कुमार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरकारी वाहन लौटाया, मानदेय त्यागकर राहत कोष में देने का निर्णय
    Next Article जज्बा, मेहनत के साथ खेल में हुनर भी जरूरीःसरयू राय

    Related Posts

    अग्रवाल समाज में बदलते समीकरण, युवा अभिषेक ‘गोल्डी’ की बढ़ती स्वीकार्यता

    October 7, 2026

    हेमंत सोरेन की माताजी के निधन पर सरयू राय ने जताया शोक

    October 7, 2026

    रूपी सोरेन का निधन, सोरेन परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    October 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Twindor Hacksaw Gaming Titles

    Twindor robi przerwy: Dlaczego timery pomagają

    Rizk iOS-app Installasjonsveiledning

    Casoola No Deposit Promo Codes via E-mail: Hoe je oplichting herkent

    अग्रवाल समाज में बदलते समीकरण, युवा अभिषेक ‘गोल्डी’ की बढ़ती स्वीकार्यता

    Avia Masters: Where High-Stakes Strategy Meets the Skies

    हेमंत सोरेन की माताजी के निधन पर सरयू राय ने जताया शोक

    रूपी सोरेन का निधन, सोरेन परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने आयोजित की विकसित भारत स

    श्रीमती रूपी सोरेन जी के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्हों

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.