Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरकारी वाहन लौटाया, मानदेय त्यागकर राहत कोष में देने का निर्णय
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सरकारी वाहन लौटाया, मानदेय त्यागकर राहत कोष में देने का निर्णय

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सादगी की मिसाल बनीं मेयर सुधा गुप्ता

    सरकारी वाहन लौटाया, मानदेय त्यागकर राहत कोष में देने का निर्णय

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    मानगो: मानगो नगर निगम की नव-निर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता ने पदभार ग्रहण करते ही सादगी और जवाबदेही की नई मिसाल पेश की है। उन्होंने जनहित को सर्वोपरि बताते हुए अपने लिए उपलब्ध सभी सरकारी वाहनों को तत्काल प्रभाव से वापस करने का निर्देश दिया है। साथ ही, मेयर पद के लिए निर्धारित मानदेय को भी स्वेच्छा से त्यागते हुए उसे मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराने की घोषणा की है।

    उप प्रशासक को जारी निर्देश पत्र में मेयर ने स्पष्ट कहा है कि नगर निगम के संसाधनों का उपयोग केवल जनता की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों के लिए होना चाहिए, न कि अनावश्यक सुख-सुविधाओं या दिखावे पर। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में वे निजी संसाधनों से कार्य करना अधिक उचित समझती हैं और जनसेवा को प्राथमिकता देंगी।

    मेयर ने अपने कार्यालय को लेकर भी सादगीपूर्ण रुख अपनाया है। उन्होंने किसी प्रकार की विशेष या अतिरिक्त व्यवस्था से इनकार करते हुए सामान्य कार्यालय व्यवस्था में ही कार्य करने की बात कही है। साथ ही, अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि टैक्सदाताओं के पैसे का उपयोग केवल जनहित में हो और किसी भी प्रकार की फिजूलखर्ची पर पूरी तरह रोक लगाई जाए।

    कार्यक्रमों में भी सादगी पर जोर

    मेयर ने नगर निगम के कार्यक्रमों में अनावश्यक खर्च को समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। अतिथियों के स्वागत में गुलदस्ता देने की परंपरा को बंद कर पौधा या पुस्तक भेंट करने की नई पहल करने को कहा है, ताकि पर्यावरण संरक्षण और ज्ञानवर्धन को बढ़ावा मिल सके।

    उन्होंने निगम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपेक्षा जताई है कि वे भी सेवा भाव के साथ कार्य करें और पारदर्शिता बनाए रखें। मेयर का यह कदम न केवल प्रशासनिक सादगी का संदेश देता है, बल्कि जनप्रतिनिधियों की भूमिका और जिम्मेदारी को लेकर एक सकारात्मक संकेत भी देता

    मानदेय त्यागकर राहत कोष में देने का निर्णय सरकारी वाहन लौटाया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअसम में झामुमो के प्रचार अभियान में जुटे विधायक संजीव सरदार, आदिवासी अधिकार बना मुख्य मुद्दा
    Next Article रेलवे का जवाब संतोषजनक नहीं-अजय कुमार

    Related Posts

    संविधान दिवस के अवसर पर समाहरणालय में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ, उपायुक्त की अगुवाई में पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने लिया हिस्सा

    November 26, 2026

    विधायक भूषण बाड़ा प्रकरण की खबर प्रसारित करने वाले पत्रकार अभिषेक भारती

    November 26, 2026

    बहन की शादी की खुशियां छोड़ ड्यूटी पर लौटा सिपाही, फिर मौत की खबर ने हिला दिया पुलिस महकमा! आखिर वर्दी पहनने वालों की जिंदगी का जिम्मेदार कौन!

    November 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संविधान दिवस के अवसर पर समाहरणालय में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ, उपायुक्त की अगुवाई में पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने लिया हिस्सा

    विधायक भूषण बाड़ा प्रकरण की खबर प्रसारित करने वाले पत्रकार अभिषेक भारती

    बहन की शादी की खुशियां छोड़ ड्यूटी पर लौटा सिपाही, फिर मौत की खबर ने हिला दिया पुलिस महकमा! आखिर वर्दी पहनने वालों की जिंदगी का जिम्मेदार कौन!

    जानें आपके सितारे आज क्या बोलते हैं

    क्या अखिलेश यादव कांग्रेस से गठबंधन के नाम पर उसकी हैसियत तय करना चाहते हैं?

    *सेरेंगदा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    सेंट जेवियर्स स्कूल वार्षिक खेलकूद में लाल दल बना विजेता

    50 वर्षों से बसे 16 गरीब परिवारों को बेदखली नोटिस, भाजपा ने जताई आपत्ति

    गेट से वार्ता की मेज तक पहुंचा संघर्ष, इंडेन प्लांट में कामकाज बहाल

    दो साल बाद भी अधूरा रंकणी मंदिर का सुंदरीकरण, शौचालय तक नहीं बना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.