Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डिमना चौक से एमजीएम अस्पताल मार्ग के समस्या का जल्द होगा स्थायी समाधान – मेयर सुधा गुप्ता
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    डिमना चौक से एमजीएम अस्पताल मार्ग के समस्या का जल्द होगा स्थायी समाधान – मेयर सुधा गुप्ता

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एक्शन मोड में मेयर सुधा गुप्ता, 1 घंटे में करवाया समस्या का समाधान

    डिमना चौक से एमजीएम अस्पताल मार्ग के समस्या का जल्द होगा स्थायी समाधान – मेयर सुधा गुप्ता

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    डिमना चौक से एमजीएम अस्पताल जाने वाले मुख्य मार्ग पर लंबे समय से राहगीरों एवं वाहन चालकों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क के दोनों छोर पर उचित ढलान (स्लोप) नहीं होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थीं,सड़क पर गड्ढे होने और जल जमाव हो गए थे जिससे आम नागरिकों को परेशानी हो रही थी और दुर्घटना भी हो रही थी।

    इस समस्या की जानकारी मिलते ही मेयर सुधा गुप्ता ने तत्परता दिखाते हुए स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सड़क का स्तर असमान होने के कारण वाहन असंतुलित हो जाते हैं और दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है।

    मेयर सुधा गुप्ता के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से छाई गिरवाकर सड़क को समतल करने का कार्य कराया गया, जिससे आमजन को तत्काल राहत मिल सके। इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और मेयर सुधा गुप्ता की पहल की सराहना की।

    मेयर सुधा गुप्ता ने स्पष्ट किया कि यह एक अस्थायी व्यवस्था है और नगर निगम द्वारा जल्द ही इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए तकनीकी सर्वे कराकर आवश्यक कार्य योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की समस्याएं उत्पन्न न हों।

    मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता शहर को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाना है। आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    स्थानीय नागरिकों ने मेयर के इस त्वरित हस्तक्षेप के लिए आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि जल्द ही स्थायी समाधान से इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह सुरक्षित हो जाएगा।

    डिमना चौक से एमजीएम अस्पताल मार्ग के समस्या का जल्द होगा स्थायी समाधान – मेयर सुधा गुप्ता
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिष्टुपुर के राजस्थान भवन में बीएसएनएल पेंशनर्स एसोसिएशन का भव्य त्रैवार्षिक अधिवेशन संपन्न
    Next Article लायंस क्लब के ‘‘एनुअल डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस’’ में नए पदाधिकारियों का चयन, जोन चेयरपर्सन भरत सिंह एवं लायंस क्लब भारत ने दी बधाई

    Related Posts

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    May 2, 2026

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    May 2, 2026

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.