राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। जमशेदपुर विमेंस क्लब की पहल पर अक्षर इंटरनेशनल स्कूल एवं जमशेदपुर विमेंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में सीएसआर के तहत अक्षर इंटरनेशनल स्कूल में 3 दिवसीय टीचर ट्रेनिंग कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला में केरूआडूंगरी पंचायत के मुखिया कान्हू मुर्मू के अनुरोध पर पंचायत की 43 युवतियों को नर्सरी टीचर ट्रेनिंग का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवतियों को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम में जमशेदपुर विमेंस क्लब की अध्यक्ष श्रीमती रीना वेदागिरी, सचिव श्रीमती पूजा भालोठिया, अक्षर इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक श्री करमबीर सोनी, सचिव श्रीमती स्वेता सोनी, गुरशरण सिंह, केरूआडूंगरी पंचायत के मुखिया सह अध्यक्ष जिला मुखिया संघ पूर्वी सिंहभूम कान्हू मुर्मू, वार्ड सदस्य पानोसोती मार्डी, टीएसएफ फेलो सिदलाल टुडू, वीओ अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका गुड़ियां, कौशल्या टुडू सहित जमशेदपुर विमेंस क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के सफल समापन के पश्चात सभी प्रतिभागियों को कान्हू मुर्मू के नेतृत्व में प्रमाण पत्र वितरण किया गया।
इस पहल से ग्रामीण युवतियों में शिक्षा एवं रोजगार के प्रति नई जागरूकता आई है, जो भविष्य में उनके सशक्तिकरण का मजबूत आधार बनेगी।
केरूआडूंगरी पंचायत की ओर से इस सफल आयोजन के लिए जमशेदपुर विमेंस क्लब एवं अक्षर इंटरनेशनल स्कूल के प्रति हार्दिक धन्यवाद एवं जोहार व्यक्त किया गया

