जामताड़ा में शिक्षक संघ की बैठक, समस्याओं पर बनी रणनीति
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: झारखण्ड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बरुण कुमार मण्डल ने की, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। इस दौरान शिक्षकों ने अपनी-अपनी समस्याओं को विस्तार से रखा और उनके समाधान पर गंभीर चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से शिक्षकों की पदोन्नति, प्रसून घोष के बकाया वेतन भुगतान, राजेन्द्र शर्मा के बंद वेतन को पुनः चालू कराने सहित कई अन्य लंबित मामलों को प्रमुखता से उठाया गया। सभी मुद्दों पर विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए 8 अप्रैल 2026, बुधवार को जिला शिक्षा अधीक्षक, जामताड़ा से मुलाकात की जाएगी।
इस प्रस्ताव को सभी उपस्थित सदस्यों ने समर्थन दिया और तय किया गया कि अधिक से अधिक शिक्षक इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगे, ताकि समस्याओं का प्रभावी ढंग से समाधान हो सके।
बैठक में जिला संयुक्त सचिव आसीष सामन्त एवं राजेश कुमार सिन्हा, अंचल अध्यक्ष इस्लाम मियां, मानिक नारायण मण्डल, प्रसून घोष, राजेन्द्र शर्मा सहित अन्य कई शिक्षक मौजूद रहे।

