Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रामगढ़गोला में हाथियों का कहर, तीन की मौत ,बंदा में दो मजदूर, मुरपा में एक वृद्ध की जान गई; ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद राष्ट्रीय सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    रामगढ़गोला में हाथियों का कहर, तीन की मौत ,बंदा में दो मजदूर, मुरपा में एक वृद्ध की जान गई; ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रामगढ़गोला में हाथियों का कहर, तीन की मौत ,बंदा में दो मजदूर, मुरपा में एक वृद्ध की जान गई; ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    झारखंड के रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र में हाथियों के हमले में तीन लोगों की मौत हो गई, जिससे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

    जानकारी के अनुसार, मुरपा गांव में महुआ चुनने जा रहे श्याम देव साव (वृद्ध) को हाथियों ने कुचलकर मार डाला। इसके बाद हाथियों का झुंड बंदा गांव के बांग्ला भट्ठा क्षेत्र पहुंचा, जहां शौच के लिए जा रहे दो मजदूरों युगल भुईया और धीरज भुईया पर हमला कर दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

    सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। तीनों मृतकों की पहचान कर ली गई है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हाथियों की गतिविधियों की पूर्व सूचना नहीं दी जाती, जिससे वे सतर्क नहीं हो पाते। साथ ही, हाथियों को सुरक्षित जंगल क्षेत्र में खदेड़ने में भी विभाग विफल रहा है।

    वहीं, गोला के वन क्षेत्र पदाधिकारी नीलेश पोद्दार ने कहा कि हाथियों के दूसरे जिले में होने की सूचना थी, लेकिन अचानक उनका मूवमेंट इस क्षेत्र में हो गया। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को सरकार द्वारा निर्धारित मुआवजा दिया जाएगा।

    फिलहाल पुलिस और वन विभाग की टीम इलाके में कैंप कर रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

    तीन की मौत बंदा में दो मजदूर मुरपा में एक वृद्ध की जान गई; ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश रामगढ़गोला में हाथियों का कहर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्य न्यायाधीश, उच्च न्यायालय झारखंड का जमशेदपुर आगमन, जिला प्रशासन द्वारा स्वागत एवं गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।
    Next Article जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने धनबाद मंडल कारा का किया औचक निरीक्षण। सुविधाओं का लिया जायजा, कैदियों से ली जानकारी।

    Related Posts

    आज एक घंटे चलेगा ‘#DownloadECINet’ अभियान, युवाओं से भागीदारी की अपील

    November 4, 2026

    मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए टू की पांचवीं बैठक, चुनावी पाठशाला भी आयोजित

    November 4, 2026

    गुरुचरण महतो ‘अपवाद’ को मिलेगा मुंशी प्रेमचंद ग्लोबल समर्पण समाज गौरव अवार्ड

    November 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आज एक घंटे चलेगा ‘#DownloadECINet’ अभियान, युवाओं से भागीदारी की अपील

    मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए टू की पांचवीं बैठक, चुनावी पाठशाला भी आयोजित

    गुरुचरण महतो ‘अपवाद’ को मिलेगा मुंशी प्रेमचंद ग्लोबल समर्पण समाज गौरव अवार्ड

    पुश्तैनी जमीन से सात पुराने पेड़ काटकर ले जाने का आरोप, जांच की मांग

    संथाली को झारखंड की प्रथम राजभाषा का दर्जा देने की मांग राज्यपाल तक पहुंची

    कालिया दमन अहंकार के नाश का प्रतीक : आलोक कृष्ण शास्त्री

    *प्रेम विवाह के तीन साल बाद आदित्यपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत

    *चोरी के लोहा कारोबार का ठिकाना बने अवैध स्क्रैप टाल! जांच की मांग

    सभापति सुरेश पासवान ने सरायकेला परिसदन में की जिला स्तरीय समीक्षा

    जर्जर पुलिया से हादसे का खतरा, सड़क पर बह रहा खेत का पानी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.