राष्ट्र संवाद संवाददाता
श्री श्री हनुमान जन्मोत्सव अखाड़ा की ओर से बड़ा गम्हरिया स्थित शिव दुर्गा जगधात्री मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर प्रातःकाल में भगवान वीर हनुमान की पारंपरिक विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। इस दौरान पंडित द्वारा पवित्र मंत्रोच्चारण के साथ पूजा पाठ और कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस पूजन में मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों के अलावा काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। तत्पश्चात, मंदिर परिसर में हनुमान पाठ का आयोजन किया गया। इस मौके पर संध्या में वीर हनुमान की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर क्षेत्र के विभिन्न जगहों से होते हुए दुर्गापूजा मैदान से पुनः मंदिर पहुंचकर यह शोभा यात्रा सम्पन्न हुआ। इसके बाद अखाड़ा समिति के सदस्यों ने शस्त्र पूजन कर विभिन्न प्रकार के करतबों का प्रदर्शन किया। इस दौरान सदस्यों ने एक से बढ़कर एक करतबों का प्रदर्शन कर लोगों को काफी अचंभित कर दिया। इसके आयोजन में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राजू चौधरी, गणेश चौधरी, पार्षद धनंजय गुप्ता, परितोष बेज, भगवान सिंह, गौरव सिंह, राकेश सिंह चंदेल, बाबू मिश्रा, दलवीर सिंह, पिंटू सिंह, मनोज सिंह, प्रमोद सिंह, अनिशा सिंह आदि का योगदान रहा।

