Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में आजसू पार्टी का उग्र प्रदर्शन—भ्रष्टाचार और बिगड़ी कानून-व्यवस्था के खिलाफ CM हेमंत सोरेन का पुतला दहन, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर में आजसू पार्टी का उग्र प्रदर्शन—भ्रष्टाचार और बिगड़ी कानून-व्यवस्था के खिलाफ CM हेमंत सोरेन का पुतला दहन, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में आजसू पार्टी का उग्र प्रदर्शन—भ्रष्टाचार और बिगड़ी कानून-व्यवस्था के खिलाफ CM हेमंत सोरेन का पुतला दहन, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार और लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के विरोध में आज आजसू पार्टी ने साकची गोलचक्कर पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


    प्रदर्शन का नेतृत्व आजसू युवा मोर्चा के संयोजक सह नगर प्रभारी मंटू शुक्ला ने किया। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। आए दिन चोरी, लूट, हत्या जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन सरकार इस पर नियंत्रण पाने में विफल साबित हो रही है।
    मंटू शुक्ला ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार राज्य के हर विभाग में व्याप्त हो चुका है, जिससे आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी जनता की आवाज बनकर सड़कों पर उतर रही है और जब तक स्थिति में सुधार नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
    प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए कड़े कदम उठाने की मांग की। कार्यक्रम के अंत में प्रशासन से राज्य में कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की अपील की गई।

    जमशेदपुर में आजसू पार्टी का उग्र प्रदर्शन—भ्रष्टाचार और बिगड़ी कानून-व्यवस्था के खिलाफ CM हेमंत सोरेन का पुतला दहन सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में स्वर्णरेखा नदी में प्रदूषण से मची तबाही, हजारों मछलियों की मौत, इलाके में फैली दुर्गंध
    Next Article रानी कुदर में 51 बार हनुमान चालीसा का पाठ

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.