Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सांसद दुल्लू महतो और प्रिंस खान के कथित संबंधों की जांच की मांग, डीजीपी को लिखा गया पत्र
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय

    सांसद दुल्लू महतो और प्रिंस खान के कथित संबंधों की जांच की मांग, डीजीपी को लिखा गया पत्र

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सांसद दुल्लू महतो और प्रिंस खान के कथित संबंधों की जांच की मांग, डीजीपी को लिखा गया पत्र

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    रांची। धनबाद सांसद दुल्लू महतो और फरार अपराधी प्रिंस खान के बीच कथित संबंधों की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर झारखंड के डीजीपी तदाशा मिश्रा को पत्र लिखा गया है। यह पत्र धनबाद निवासी शुभम कुमार यादव द्वारा भेजा गया है।

    पत्र में शुभम कुमार ने दावा किया है कि हाल के दिनों में मीडिया और पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि कुख्यात अपराधी प्रिंस खान पाकिस्तान में रहकर रंगदारी का नेटवर्क चला रहा है। आरोप है कि इस नेटवर्क का संबंध आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से भी हो सकता है।

    पत्र में यह भी कहा गया है कि रंगदारी से वसूली गई राशि का एक हिस्सा कथित तौर पर आतंकी संगठन तक पहुंचाया जाता है, जिससे यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय बन जाता है। इसी आधार पर पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की गई है।

    आवेदन में देश में हुए बड़े आतंकी हमलों जैसे संसद हमला, पठानकोट एयरबेस हमला, उरी हमला और पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए कहा गया है कि ऐसे संगठनों से किसी भी प्रकार का संबंध बेहद चिंताजनक है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

    पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि किसी जनप्रतिनिधि का नाम इस तरह के मामले में सामने आता है, तो निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच आवश्यक हो जाती है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

    डीजीपी को लिखा गया पत्र सांसद दुल्लू महतो और प्रिंस खान के कथित संबंधों की जांच की मांग
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ पंचवटी अपार्टमेंट में लाखों की चोरी का खुलासा, रामगढ़ पुलिस ने गैंग का किया भंडाफोड़
    Next Article प्रखंडों एवं नगर निकाय क्षेत्रों में विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के निरीक्षण हेतु नोडल पदाधिकारी नामित

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच ने मनाई श्रीकृष्ण सिंह जयंती, छठ पूजा में सेवा शिविर और 2500 कार्यकर्ताओं के मह

    October 25, 2026

    झारखंड में उच्च शिक्षा के AI रोडमैप निर्माण में डॉ. नीत नयना की सहभागिता, उद्योग सहयोग पर जोर

    October 25, 2026

    खोदावंदपुर प्रीमियर लीग सीजन-1 के फाइनल में रौनक इलेवन दौलतपुर बना चैंपियन, करीम इलेवन तेतराही को 24 रनों से हराया

    October 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच ने मनाई श्रीकृष्ण सिंह जयंती, छठ पूजा में सेवा शिविर और 2500 कार्यकर्ताओं के मह

    झारखंड में उच्च शिक्षा के AI रोडमैप निर्माण में डॉ. नीत नयना की सहभागिता, उद्योग सहयोग पर जोर

    खोदावंदपुर प्रीमियर लीग सीजन-1 के फाइनल में रौनक इलेवन दौलतपुर बना चैंपियन, करीम इलेवन तेतराही को 24 रनों से हराया

    बेटियों के सम्मान में भेंट किए आम के पौधे, दुर्गा पूजा पंडालों में दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    बेगूसराय में राज्य स्तरीय शिव गुरु परिचर्चा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

    जन समस्याओं को लेकर आंदोलन तेज करेगी भाकपा

    तुलसी भवन में आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जयंती सह विजया मिलन समारोह का भव्य आयोजन

    एफसीआरए की सच्चाई जनता तक पहुंचाएगी भाजपा, बालू और खनिज लूट पर हेमंत सरकार को घेरा : अभय सिंह

    गीतांजलि एक्सप्रेस में यात्री की मौत, 12 घंटे बाद टाटानगर में उतारा गया शव

    ब्रह्मलोक धाम में भगवान ब्रह्मानंद जी का 98वां जन्मोत्सव: 50 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.