अरुणाचल में गूंजी जमशेदपुर की धमक, राज्यपाल ने डॉ. त्रिपुरा झा को किया सम्मानित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : अरुणाचल प्रदेश के राजीव गांधी विश्वविद्यालय में आयोजित ‘अष्टलक्ष्मी दर्शन युवा विनिमय कार्यक्रम’ में जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी की वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. त्रिपुरा झा को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।
डॉ. झा वर्तमान में यूनिवर्सिटी के शिक्षा विभाग (बी.एड.) की विभागाध्यक्ष हैं तथा इग्नू की कोऑर्डिनेटर के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। अपनी विद्वत्ता और सादगी के लिए जानी जाने वाली डॉ. झा ने इस सम्मान के साथ झारखंड का गौरव बढ़ाया है।

