Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पशुपतिनाथ महतो के निधन पर सांसद बिद्युत बरण महतो ने जताया गहरा शोक, कहा—समाज के लिए अपूरणीय क्षति
    जमशेदपुर झारखंड

    पशुपतिनाथ महतो के निधन पर सांसद बिद्युत बरण महतो ने जताया गहरा शोक, कहा—समाज के लिए अपूरणीय क्षति

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    सिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रहे वरिष्ठ समाजसेवी एवं शिक्षाविद् पशुपतिनाथ महतो के निधन पर जमशेदपुर सांसद बिद्युत बरण महतो ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से राजनीतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है।

     

    सांसद बिद्युत बरण महतो ने अपने शोक संदेश में कहा कि पशुपतिनाथ महतो एक सरल, विनम्र एवं समाज के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने जीवनभर समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रसार और युवाओं को मार्गदर्शन देने में उनकी भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है।

     

    उन्होंने कहा कि पशुपतिनाथ महतो का निधन न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनका जीवन और कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

     

    सांसद बिद्युत बरण महतो ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करें।

     

    उन्होंने कहा कि इस दुखद घड़ी में वे पूरी संवेदना के साथ शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्रीरामोत्सव: ‘हर युग में श्रीराम ही हिंदू समाज के आदर्श’
    Next Article नन्ही प्रतिभा जश्मिन खातून ने राज्य स्तरीय एफएलएन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

    Related Posts

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    August 6, 2026

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    August 5, 2026

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कार्रवाई स्थगित करने की मांग

    August 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.