राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया
झामुमो नेता सह खेरवाल सावंता जाहेरगाड़ समिति के सक्रिय सदस्य रामचंद्रपुर निवासी सुखराम टुडू का सोमवार को निधन हो गया। उनके निधन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और जाहेरगाड़ समिति के सदस्यों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। दोपहर में उनका पार्थिव शरीर गम्हरिया के उषा मोड़ स्थित सरना उमूल लाया गया जहां उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए अंतिम विदाई दी गई। इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी, कोषाध्यक्ष प्यारेलाल प्रधान, जाहेरगाड़ समिति के उपाध्यक्ष सोखेन हेंब्रम, महासचिव उदय मार्डी, कोषाध्यक्ष गोमहा हांसदा, मांझी बाबा देव मार्डी समेत कई सदस्य उपस्थित थे। विदित है कि बीते सात माह पूर्व उनपर जानलेवा हमला हुआ था जिसमें वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनका लंबे समय से इलाज चल रहा था। अंततः उनका निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

