राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : राम नवमी के पावन अवसर पर हिंद आईटीआई द्वारा रोड नंबर 17 स्थित क्षेत्र में भव्य सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान तरुण संघ त्रिवेदी अखाड़ा एवं पर्दिह समीक्षा एकता बजरंग अखाड़ा के सदस्यों का पारंपरिक स्वागत किया गया।
संस्था की ओर से सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच शरबत, चना और गुड़ का वितरण किया गया तथा फूलों की मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का सुंदर संदेश देखने को मिला।
कार्यक्रम का संचालन डायरेक्टर डॉ. ताहिर हुसैन के मार्गदर्शन में हुआ, जिसमें स्टाफ और छात्रों ने सक्रिय भूमिका निभाई। छात्रों ने भी सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
हिंद आईटीआई ने इस आयोजन के माध्यम से न केवल धार्मिक आस्था, बल्कि सामाजिक सेवा, शिक्षा और सौहार्द का मजबूत संदेश समाज को दिया।

