राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका : प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में आयोजित अखण्ड हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रमों में विधायक संजीव सरदार शामिल हुए और क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि व खुशहाली की कामना की। टाँगराइन पंचायत के केरकेटा गांव स्थित हरि मंदिर में आयोजित संकीर्तन में उन्होंने भक्ति की महत्ता बताते हुए कहा कि इससे मन की शुद्धि होती है और नकारात्मक प्रवृत्तियां दूर होती हैं।
सानग्राम पंचायत के जगन्नाथ मंदिर परिसर में भी विधायक ने पूजा-अर्चना कर लोगों के कल्याण की प्रार्थना की। वहीं शंकरदा पंचायत में आयोजित संकीर्तन में शामिल होकर उन्होंने ऐसे आयोजनों को सामाजिक एकता और सकारात्मक ऊर्जा का माध्यम बताया।
तीनों स्थानों पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बना

