Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रामदास भट्टा में शुरू हुई दो दिवसीय अस्मिता महिला वॉलीबॉल लीग, रोमांचक मुकाबलों में टीमों ने दिखाया दमखम
    जमशेदपुर झारखंड

    रामदास भट्टा में शुरू हुई दो दिवसीय अस्मिता महिला वॉलीबॉल लीग, रोमांचक मुकाबलों में टीमों ने दिखाया दमखम

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर

    कम्युनिटी सेंटर में दो दिवसीय अस्मिता महिला वॉलीबॉल लीग मैच का शुभारंभ आज से हो गया। स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया, वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के आह्वान पर आयोजित इस लीग का आयोजन पूरे देश में किया जा रहा है। पूर्वी सिंहभूम वॉलीबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कुलवंत सिंह बंटी ने किया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में बिरधान मरांडी, एरिया मैनेजर टाटा स्टील फाउंडेशन उपस्थित रहे।

    पहले दिन खेले गए मुकाबलों में विभिन्न टीमों के बीच कड़े और रोमांचक मैच देखने को मिले। मानगो संकोसाई की टीम ने डीबीएमएस डे बोर्डिंग को 2-0 से हराया। केपीएस मानगो की टीम ने भगत सिंह क्लब को 2-1 से मात दी। केपीएस गामहरिया ने जादूगोड़ा को 2-0 से पराजित किया। टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर की टीम ने सोनारी स्पोर्टिंग क्लब को 2-0 से हराया। संकोसाई ‘बी’ टीम ने सोनारी की टीम को 2-0 से शिकस्त दी। भगत सिंह क्लब ने डीबीएमएस स्कूल को 2-0 से हराया। केपीएस मानगो ने डीबीएमएस हाई स्कूल को 2-0 से हराकर जीत दर्ज की, जबकि मानगो संकोसाई ‘बी’ टीम ने टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर को 2-0 से हराते हुए अगले दौर में प्रवेश किया।

    आयोजन के दौरान श्री भास्कर राव, सुनील तिवारी, सुनील राय, अरशद अली, अमरीक सिंह, धनरंजन शर्मा, दीपक कुमार एवं राकेश महतो समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मैच का सफल संचालन हरे राम, तरुण पटनायक, सत्यम बाघ, जे. अरुण मूर्ति एवं रवि सिंह द्वारा किया गया।

    आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले कल खेले जाएंगे। फाइनल मैच संध्या 6 बजे आयोजित होगा, जिसे लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleब्रह्मर्षि विकास मंच के चुनाव में सत्येंद्र कुमार अध्यक्ष, जय कुमार निर्विरोध महासचिव व श्रीनिवास कुमार कोषाध्यक्ष निर्वाचित
    Next Article कदमा में धूमधाम से मां वासंती दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन, खरकई नदी में शांतिपूर्ण विदाई

    Related Posts

    जमशेदपुर समेत कोल्हान के ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथियों का बढ़ता आतंक, रातभर पहरा देने को मजबूर ग्रामीण

    May 14, 2026

    आदित्यपुर में दुकानदार और दो बेटों पर जानलेवा हमला, पुलिस के सामने चली मारपीट; इलाके में दहशत

    May 14, 2026

    छोटागोविंदपुर में विधायक मंगल कालिंदी ने किया ब्राह्मण समाज के भवन का भूमि पूजन; वर्षों पुरानी माँग हुई पूरी

    May 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर समेत कोल्हान के ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथियों का बढ़ता आतंक, रातभर पहरा देने को मजबूर ग्रामीण

    रफ्तार का कहर, हाईवा ट्रक से कुचलकर मासूम छात्रा की मौत

    आदित्यपुर में दुकानदार और दो बेटों पर जानलेवा हमला, पुलिस के सामने चली मारपीट; इलाके में दहशत

    छोटागोविंदपुर में विधायक मंगल कालिंदी ने किया ब्राह्मण समाज के भवन का भूमि पूजन; वर्षों पुरानी माँग हुई पूरी

    प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या, आरोपी को उम्रकैद

    जल्द पूरा होगा मानगो जलापूर्ति योजना, मानगो की जनता से किया वायदा निभाया: मेयर सुधा गुप्ता

    जमशेदपुर का कुख्यात अंबे पंजाब में बना जल्लाद, भाई-भाभी की गोली मारकर हत्या

    रुजिरा बनर्जी के दो पैन कार्ड और अलग-अलग दस्तावेजों पर पिता के नाम को लेकर विवाद

    बारामती में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट की क्रैश लैंडिंग, बाल-बाल बचा पायलट

    मौत रुलाती नहीं, ‘मोह’ रुलाता है: जीवन का कड़वा सच | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.