रामनवमी एवं बसंती दुर्गा पूजा शोभायात्रा शांतिपूर्ण संपन्न, केन्द्रीय अखाड़ा समिति ने जताया आभार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: रामनवमी महोत्सव के अवसर पर निकाली गई शोभायात्राओं एवं बसंती दुर्गा पूजा के विसर्जन कार्यक्रमों के शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से सम्पन्न होने पर जमशेदपुर केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
समिति की ओर से जारी संदेश में कहा गया कि इस आयोजन की सफलता में सभी अखाड़ा समितियों, पूजा समितियों, श्रद्धालुओं, आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, मीडिया कर्मियों तथा प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी के सहयोग और समन्वय से शहर में शांति और भाईचारे का माहौल बना रहा।
समिति ने आशा जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता और शांति बनाए रखने में सभी का सहयोग निरंतर मिलता रहेगा।

