5 अप्रैल को इस्पात क्लब में वरिष्ठ साहित्यकार पुष्पा पाण्डेय की तीन पुस्तकों का होगा विमोचन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
राँची: शहर की वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती पुष्पा पाण्डेय की तीन पुस्तकों का विमोचन आगामी 5 अप्रैल को इस्पात क्लब, मेकन में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम “श्री साहित्य कुंज” के बैनर तले संपन्न होगा।
विमोचन समारोह की अध्यक्षता परम आदरणीय आचार्य सजीव वर्मा ‘सलिल’ (जबलपुर) करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंजु ठाकुर (जमशेदपुर) उपस्थित रहेंगी, जबकि विशिष्ट अतिथियों में डॉ. जंग बहादुर पाण्डेय (पूर्व विभागाध्यक्ष, राँची महाविद्यालय), डॉ. कमल बोस, डॉ. निरंजन प्रसाद, आचार्य प्रमोद झा, आचार्य प्रणव कुमार तिवारी, आचार्य तुषार कांति सक्सेना एवं आचार्या प्रतिभा प्रसाद ‘कुमकुम’ शामिल होंगे।
इस अवसर पर राँची के कई वरिष्ठ साहित्यकारों की गरिमामयी उपस्थिति में पुस्तकों का विधिवत विमोचन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर साहित्यिक जगत में उत्साह का माहौल है।

