कदमा में धूमधाम से मां वासंती दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन, खरकई नदी में शांतिपूर्ण विदाई
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: कदमा क्षेत्र में आयोजित तीन दिवसीय श्री श्री बसंती चैती दुर्गा पूजा का समापन मां दुर्गा की प्रतिमा के भव्य विसर्जन के साथ हुआ। श्री राम बजरंग अखाड़ा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस पूजा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
विसर्जन के अवसर पर ढोल-नगाड़ों, बम-पटाखों और जयकारों के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल और “जय माता दी” के नारों से गूंज उठा। शोभायात्रा कदमा के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए खरकई नदी तट पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का शांतिपूर्ण विसर्जन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और सफल रहा।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष दिवाकर सिंह के नेतृत्व में पूनम गुप्ता, श्वेता पांडे, मनिंदर, पंकज कमल, राजेश शर्मा, प्रकाश जायसवाल, शिवा, सुमित, टिंकू, सुभाशीष उपाध्याय, एस. कार्तिक, सुप्रीत मुखी, मनोज, पब्लिक विश्वास, अमृतेश, राजीव, पंकज, केशु सिंह, पिउस, सुप्रीत, समीर, सुब्रतो समेत बड़ी संख्या में समिति के सदस्य एवं स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।
श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से सुख-समृद्धि और शांति की कामना करते हुए अगले वर्ष पुनः आगमन की प्रार्थना की।

