राष्ट्र संवाद संवाददाता
रांची : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड प्रदेश इकाई ने 28 मार्च 2026 को प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची जारी कर दी है। यह सूची पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन की सहमति के बाद प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा जारी की गई है। नई कमेटी में संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से विभिन्न जिलों के नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी सूची के अनुसार प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में राकेश प्रसाद (रामगढ़), नीलकंठ सिंह मुंडा (खूंटी), आभा महतो (जमशेदपुर महानगर), बालमुकुंद सहाय (गढ़वा), भानु प्रताप शाही (गढ़वा), डॉ. प्रदीप वर्मा (रांची पूर्वी), सुनील सोरेन (दुमका), मुनेश्वर साहू (गुमला) और गीता कोड़ा (चाईबासा) को जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदेश महामंत्री के रूप में गणेश मिश्रा (धनबाद ग्रामीण), अमर कुमार बाउरी (बोकारो) और मनोज सिंह (पलामू) को नियुक्त किया गया है।
वहीं प्रदेश मंत्री के पद पर दिलीप वर्मा (गिरिडीह महानगर), शैलेन्द्र सिंह (सरायकेला-खरसावां), सरोज सिंह (धनबाद महानगर), सुनीता सिंह (रांची महानगर), अमरदीप यादव (हजारीबाग), कृष्णा महतो (साहेबगंज), अनिता सिंह (रांची महानगर), मनीर उरांव (लोहरदगा) और शालिनी (वैश्यविहार, गिरिडीह) को स्थान मिला है।
इसके अलावा दीपक वंका को प्रदेश कोषाध्यक्ष, हेमंत दास को प्रदेश कार्यालय मंत्री और सूरज गुप्ता (चौरसिया) को प्रदेश सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है।
पार्टी नेतृत्व का कहना है कि नई टीम संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेगी तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को नई दिशा देगी।
प्रदेश सूची में जमशेदपुर की अनदेखी, स्थानीय नेताओं को झटका
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : भाजपा की नई प्रदेश पदाधिकारी सूची में जमशेदपुर महानगर के नेताओं को अपेक्षित स्थान नहीं मिलने से स्थानीय संगठन में निराशा का माहौल है। कई दिग्गज नेता, जो खुद को शीर्ष नेतृत्व का करीबी मान रहे थे, इस बार सूची से बाहर रह गए।
राजनीतिक हलकों में इसे जमशेदपुर इकाई के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। चर्चा है कि संगठन ने इस बार अन्य जिलों को प्राथमिकता दी है, जिससे शहर के कई वरिष्ठ और सक्रिय नेता जगह नहीं बना सके।
सूची जारी होने के बाद स्थानीय स्तर पर हलचल तेज हो गई है और कार्यकर्ताओं के बीच इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

