राष्ट्र संवाद संवाददाता
खो- खो इंडिया की ओर से उड़ीसा के कटक स्थित ढेंकनाल,आठगढ़ में आयोजित जूनियर नेशनल खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम शनिवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन से कटक के लिए रवाना हुई। इस मौके पर झारखंड खो-खो संघ के महासचिव सुरेश नारायण चौधरी ने टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ियों का हौसला अफजाई कर विदा किया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 30 मार्च से 02 अप्रैल तक आठगढ़, कटक ओडिशा में किया जाएगा। इस दौरान सभी खिलाड़ियों के बीच पोशाक वितरण भी किया गया। झारखंड की टीम में पुरुष वर्ग में सागर सोरेन, रवि किस्कू, शिवम हंसदा, जितेन्द्र नाथ बाउरी, अभिषेक मिंज, अमित कुमार बाउरी, प्रेम प्रकाश महतो, मिथिलेश कुमार, अंश कुमार, सनी कुमार, आमंत सौरव व सचिन कुमार तथा महिला वर्ग में करीना किस्कू, चांदनी महाली, रुपमणि मुर्मू , सरस्वती हेंब्रम, संध्या रानी, दीपिका कुमारी, प्रतिभा कुमारी, रानी कुमारी, स्वाति कुमारी, कोमल कुमारी, विनीता कुमारी व काजल भारती शामिल हुए। टीम के साथ पुरुष वर्ग के कोच उत्पल रजक व मैनेजर सुमित कुमार तथा महिला वर्ग की कोच सीता रानी बास्के व मैनेजर निर्मल कुमार भी रवाना हुए।

