Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राम नवमी पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी और चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    राम नवमी पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी और चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राम नवमी पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी और चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: राम नवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। शुक्रवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष के नेतृत्व में पुलिस कंट्रोल रूम से फ्लैग मार्च निकाला गया, जो शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा का संदेश देगा।

    फ्लैग मार्च से पहले सिटी एसपी ने जवानों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी पुलिसकर्मी अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहें और विसर्जन के बाद ही अपने प्रतिनियुक्ति स्थल से लौटें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर के हर कोने पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और किसी भी गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

    शहर में सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए छह विशेष बाइक पेट्रोलिंग टीमों का गठन किया गया है, जो डीएसपी और थाना प्रभारियों के नेतृत्व में लगातार गश्त कर रही हैं। साथ ही ड्रोन के माध्यम से हवाई निगरानी की व्यवस्था भी की गई है।

    जुलूस मार्गों का भौतिक सत्यापन कर रास्तों से पत्थर और अन्य आपत्तिजनक सामग्री हटाई जा रही है। संवेदनशील इलाकों में एसएसबी की तैनाती के साथ अन्य जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। डीआईजी स्तर की क्विक रिस्पांस टीम (QRT), झारखंड जगुआर और रैपिड एक्शन पुलिस (RAP) को भी अलर्ट पर रखा गया है।

    इसके अलावा सादी वर्दी में पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं, जो हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। सिटी एसपी ने चेतावनी दी कि शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और आम लोगों से अपील की कि वे पर्व को शांतिपूर्वक और भाईचारे के साथ मनाएं।

    ड्रोन से निगरानी और चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात राम नवमी पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहाईकोर्ट के फैसले से साफ—चुनाव हमारे पक्ष में: भगवान सिंह, सीजीपीसी ने निशान सिंह पर साधा निशाना
    Next Article पार्किंग टेंडर रद्द होने की अफवाह बेबुनियाद: राजीव राम, बोले—सभी भुगतान समय पर किए

    Related Posts

    भारत अपने समय का स्वयं बनेगा स्वामी, डिजिटल आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम

    October 31, 2026

    शीपार संधान’ (जड़ों की तलाश)– मिट्टी, मनुष्य और आत्म-साक्षात्कार का एक व्यंजनामय दस्तावेज

    October 31, 2026

    राष्ट्रीय एकता दिवस विशेष: 31 अक्टूबर 2026 पर विशेषः

    October 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत अपने समय का स्वयं बनेगा स्वामी, डिजिटल आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम

    शीपार संधान’ (जड़ों की तलाश)– मिट्टी, मनुष्य और आत्म-साक्षात्कार का एक व्यंजनामय दस्तावेज

    राष्ट्रीय एकता दिवस विशेष: 31 अक्टूबर 2026 पर विशेषः

    वर्ल्ड सिटीज डे – 31 अक्टूबर पर विशेष

    शिक्षक पात्रता परीक्षा पर जमशेदपुर में एक नवंबर को बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

    जनगणना 2027: 25 जनवरी से डिजिटल शुरुआत, जातिगत गणना भी

    रांची पुलिस की जवाबी फायरिंग में राहुल दुबे गिरोह का सदस्य घायल, 6 गिरफ्तार

    कोलाबीरा में पिकअप वैन ने कार में मारी टक्कर, एयरबैग ने बचाई जान*

    नहीं रही समाजसेवी चिन्मय नायक की बड़ी मां

    जेवियर स्कूल में ‘टेक्नोवा-2026’ में बच्चों ने दिखाई तकनीकी प्रतिभा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.