राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका के विभिन्न क्षेत्रों में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्मोत्सव ” भय प्रगट कृपाला दीनदयाला” के प्रार्थना के साथ भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः होते ही लोग घर से लेकर मंदिरों में भगवान राम की पूजा अर्चना करने हेतु तैयारी करने लोग। देखते ही देखत सभी लोग भगवान राम की भक्ति में समाहित हो गए। हाता बिरसा चौक स्थित सार्वजनिक श्री श्री हनुमान मंदिर पूजा समिति के तत्वाधान में पूजा अर्चना किया गया। इसके बाद प्रसाद के रूप में खिचड़ी, चना गुड़ तथा फल का वितरण किया गया। विजय बजरंग अखाड़ा हल्दीपोखर में भी प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी धूम धाम के साथ पूजा अर्चना किया गया। इसके अलावा पोटका, कोवाली, धीरोल, कालिकापुर, शंकरदा, संग्राम आदि जगहों पर भी भक्ति भाव के साथ राम जन्मोत्सव का पूजन किया गया। शनिवार को झंडा जुलूस निकाला जाएगा। पोटका के थाना प्रभारी सन्नी टोपनो क्षेत्र में घूमकर विधि व्यवस्था पर पैनी नजर रखे हुए थे। वही हल्दीपोखर में दंडाधिकारी मौजूद थे।
बाल हनुमान झांकी को देखकर बच्चे, बूढ़े जवान सभी हुए खुश

प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सार्वजनिक श्री श्री हनुमान मंदिर पूजा कमिटी हाता के समर्पित सक्रिय सदस्य रिक चटर्जी के द्वारा बाल हनुमान के रूप में एक झांकी निकाला गया। बाल हनुमान ने हाता के सभी मोहल्ला, प्रेम नगर, जुड़ी आदि का भ्रमण करते हुए पुनः बजरंग बली मंदिर में आराम फरमाए। इस बीच झांकी को देखकर विशेषकर बच्चों ने काफी आनंद उठाया। विदित हो कि प्रतिवर्ष लोगो को वीर बाल हनुमान के झांकी का लोगो को इंतजार रहता है।

