Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रामनवमी पर विभिन्न क्षेत्रों में पूजा-अर्चना, विधायक संजीव सरदार ने मांगी क्षेत्र की खुशहाली
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    रामनवमी पर विभिन्न क्षेत्रों में पूजा-अर्चना, विधायक संजीव सरदार ने मांगी क्षेत्र की खुशहाली

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    धर्म, सत्य और विजय का प्रतीक है रामनवमी : संजीव सरदार

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पोटका/डुमरिया : रामनवमी के पावन अवसर पर पोटका विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भव्य पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। डुमरिया प्रखंड के भालूकपातड़ा, डुमरिया बस स्टैंड के समीप तथा पोटका प्रखंड के पिछली भक्त टोला में आयोजित कार्यक्रमों में विधायक संजीव सरदार शामिल हुए और भगवान श्रीराम की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

    विभिन्न स्थानों पर पूजा में शामिल होकर बढ़ाया उत्साह

    विधायक संजीव सरदार ने भालूकपातड़ा में आयोजित भव्य पूजा कार्यक्रम में भाग लेकर भगवान श्रीराम की आराधना की। इसके बाद डुमरिया बस स्टैंड के समीप नवमी पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। वहीं पोटका प्रखंड के पिछली भक्त टोला स्थित श्री श्री बजरंग अखाड़ा द्वारा आयोजित पूजा कार्यक्रम में भी शामिल होकर उन्होंने भक्तों के साथ पूजा-अर्चना की और शुभकामनाएं दीं। विधायक संजीव सरदार ने श्री पंच जूना अखाड़ा बागबेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और श्रद्धालुओ को शुभकामनाएं दी.

    धर्म, सत्य और विजय का प्रतीक है रामनवमी : संजीव सरदार

    इस अवसर पर विधायक ने कहा कि रामनवमी केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। अयोध्या से लेकर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन भक्त व्रत, पूजा और शोभा यात्रा के माध्यम से प्रभु राम के आदर्शों को स्मरण करते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleईचागढ़ स्थित पातकुम पुलिया के नीचे मिली लाश का खुलासा, दोस्त बने कातिल, तीन गिरफ्तार
    Next Article पोटका में “भय प्रगट कृपाला दीनदयाला” की गूंज के साथ भगवान राम जन्मोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न

    Related Posts

    *अपने सामाजिक एवं राजनैतिक सरोकार और स्पष्टवादिता के लिए सदैव याद किए जाते रहेंगे चंद्रशेखर मिश्रा

    October 30, 2026

    छुट्टी पर जाने वाले सैनिकों के लिए विशेष आरक्षण की मांग

    October 29, 2026

    *एक नवंबर को पोटका में दो स्थानों पर रक्तदान शिविर

    October 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दयालु मन का पुरस्कार

    शाहनवाज हुसैन के बेटे अरबाज का हरियाणा के कांग्रेस विधायक की बेटी से निकाह, सियासी गलियारों में चर्च

    *अपने सामाजिक एवं राजनैतिक सरोकार और स्पष्टवादिता के लिए सदैव याद किए जाते रहेंगे चंद्रशेखर मिश्रा

    शीपार संधान’ (जड़ों की तलाश)– मिट्टी, मनुष्य और आत्म-साक्षात्कार का एक व्यंजनामय दस्तावेज

    यूपी एमएलसी चुनाव: संगठन की निष्क्रियता ने भाजपा को दिखाया आईना, काशी-लखनऊ में करारी शिकस्त

    बलिया में पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर फायरिंग, पुलिस ने राइफल और कारतूस किए बरामद

    *वाराणसी और बांकीपुर में क्यों मुरझाया कमल?*

    विधान परिषद चुनाव: भाजपा की बढ़त, विपक्ष के लिए आत्ममंथन का संदेश

    बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की हार: बहानों की राजनीति कब तक?

    Oscar Spin: A Closer Look at the Brand, Its Features, and the Player Experience

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.