Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा में डीएलसी/डीएलआरसी बैठक: खराब सीडी रेशियो पर सख्ती, बैंकों को प्रदर्शन सुधारने के निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा में डीएलसी/डीएलआरसी बैठक: खराब सीडी रेशियो पर सख्ती, बैंकों को प्रदर्शन सुधारने के निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा में डीएलसी/डीएलआरसी बैठक: खराब सीडी रेशियो पर सख्ती, बैंकों को प्रदर्शन सुधारने के निर्देश

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं त्रैमासिक जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसी/डीएलआरसी) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न बैंकों के कार्यों और सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में डिजिटल बैंकिंग सुरक्षा, पीएम सूर्यघर योजना, सीडी रेशियो, वार्षिक ऋण योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, जनधन योजना, मुद्रा लोन और स्वनिधि योजना सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई।

    समीक्षा के दौरान जिले का सीडी रेशियो राज्य में सबसे निचले स्तर पर पाए जाने पर नाराजगी जताई गई। कई बैंकों के खराब प्रदर्शन पर कड़ी टिप्पणी करते हुए निर्देश दिया गया कि वे अपने ऋण वितरण में सुधार लाएं, अन्यथा सरकारी खाते और राशि अन्य बैंकों में स्थानांतरित किए जाएंगे। शिक्षा एवं सरकारी प्रायोजित योजनाओं के ऋण वितरण पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

    पीएमएफएमई योजना के तहत कम स्वीकृत आवेदनों पर भी असंतोष जताया गया और बैंकों को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए। साथ ही डिजिटल जागरूकता बढ़ाने, लाभुकों के खातों में राशि कटौती नहीं करने तथा विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।

    बैठक में संबंधित विभागों और बैंकों के अधिकारियों ने भाग लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में रोजगार मेला: 26 युवाओं को मिली नौकरी, 41 शॉर्टलिस्ट
    Next Article जामताड़ा में जनता दरबार: 60 से अधिक मामलों की सुनवाई, कई का ऑन द स्पॉट समाधान

    Related Posts

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    August 6, 2026

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    August 6, 2026

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.