Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विश्व जल दिवस पर जामताड़ा में जिला स्तरीय कार्यक्रम, जल संरक्षण पर जोर
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    विश्व जल दिवस पर जामताड़ा में जिला स्तरीय कार्यक्रम, जल संरक्षण पर जोर

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विश्व जल दिवस पर जामताड़ा में जिला स्तरीय कार्यक्रम, जल संरक्षण पर जोर

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: विश्व जल दिवस के अवसर पर जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम में जल संरक्षण और संचयन के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। संबोधन के दौरान कहा गया कि बढ़ती जनसंख्या और बदलती जीवनशैली के कारण पानी की खपत तेजी से बढ़ी है, जिससे जल संकट की आशंका भी बढ़ रही है। लोगों से अपील की गई कि वे जल की अनावश्यक बर्बादी रोकें और इसे संरक्षित करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएं।

    यह भी बताया गया कि सरकार द्वारा जल संरक्षण के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन उनकी सफलता के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। महिलाओं, बच्चों और ग्रामीण समुदाय को जागरूक कर जल बचाने की आदत विकसित करने पर बल दिया गया।

    कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुखिया एवं जलसहियाओं को प्रमाण-पत्र, शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही नुक्कड़ नाटक और लाइव जल जांच प्रदर्शन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।

    इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में पीडीएस डीलरों की बैठक, शत-प्रतिशत राशन वितरण के निर्देश
    Next Article जामताड़ा में भू अर्जन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक, मुआवजा भुगतान में तेजी के निर्देश

    Related Posts

    उपायुक्त ने पटमदा प्रखंड, केजीबीवी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    July 23, 2026

    जायंट्स ग्रुप ऑफ जमशेदपुर की अनोखी पहल, 200 जरूरतमंदों के बीच कराया नाश्ते का वितरण

    July 23, 2026

    JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते के घर पर CID की छापेमारी

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उपायुक्त ने पटमदा प्रखंड, केजीबीवी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    जायंट्स ग्रुप ऑफ जमशेदपुर की अनोखी पहल, 200 जरूरतमंदों के बीच कराया नाश्ते का वितरण

    JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते के घर पर CID की छापेमारी

    नक्शा पास कर बनाए गए वेयरहाउस पर जिला परिषद की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में मांगा जवाब

    लातेहार में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    गिरिडीह में बेखौफ बदमाशों का दिनदहाड़े तांडव, पिस्टल के बल पर मछली कारोबारी से ₹2.07 लाख लूटकर हुए फरार

    गिरिडीह-चित्तरडीह रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, स्कूल जा रहे दो छात्र गंभीर घायल; धनबाद रेफर

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    आनंद मार्ग ने हरिजन स्कूल में बांटे 200 फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.