अखाड़ा समितियों ने उपायुक्त से मुलाकात, भव्य रामनवमी की तैयारी पर चर्चा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष अरुण सिंह के नेतृत्व में प्रमुख अखाड़ा समितियों के पदाधिकारियों ने उपायुक्त से मुलाकात कर रामनवमी महोत्सव 2026 की तैयारियों पर चर्चा की।
अरुण सिंह ने बताया कि शहर में लगभग 190 स्थानों पर रामनवमी आयोजन, 16 स्थानों पर वासंती दुर्गा पूजा तथा दोमुहानी घाट (सोनारी) और स्वर्णरेखा घाट (साकची) में चैत्री छठ महापर्व होगा। 28 मार्च को 12 घाटों पर विसर्जन किया जाएगा।
समिति ने प्रशासन से विसर्जन घाटों के बेहतर निर्माण, छठ के दौरान सफाई व जलस्तर बढ़ाने, तारों के जाल हटाने तथा सड़कों को अतिक्रमण व पार्किंग से मुक्त कराने की मांग की।
बैठक में नितिन त्रिवेदी, प्रवीण सेठी, विजय तिवारी, दिलजय बोस, अजय गुप्ता, बंटी सिंह व अजीत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद

