सोना देवी विश्वविद्यालय में कुलाधिपति प्रभाकर सिंह का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया
राष्ट्र संवाद संवाददाता
घाटशिला स्थित सोना देवी विश्वविद्यालय में कुलाधिपति प्रभाकर सिंह का जन्मदिन गरिमामय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर कुलपति, कुलसचिव, शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने उन्हें फलदार वृक्ष भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
कुलाधिपति ने परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कुलपति डॉ. ब्रज मोहन पाट पिंगुवा ने उनके नेतृत्व को विश्वविद्यालय के विकास का आधार बताया, वहीं कुलसचिव डॉ. नीत नयना और अन्य वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कार्यशैली की सराहना की।
अंत में प्रभाकर सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए विश्वविद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

