Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजनीति में परिवर्तन: जनसेवा या सिर्फ सत्ता की लालसा?
    Breaking News Headlines मेहमान का पन्ना राजनीति राष्ट्रीय

    राजनीति में परिवर्तन: जनसेवा या सिर्फ सत्ता की लालसा?

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 21, 2026Updated:March 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    पुराना किला और इंद्रप्रस्थ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राजनीति में परिवर्तन: जनसेवा या सिर्फ सत्ता की लालसा?

    ​केवल सत्ता की लालसा नहीं, बल्कि जनसेवा ही राजनीति का मूल मंत्र होना चाहिए।वर्तमान समय में हमारे चारों ओर राजनीति की एक तीव्र लहर बह रही है। एक लोकतांत्रिक देश में चुनाव या राजनीतिक समीकरणों का बदलना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, किंतु यह परिवर्तन समाज के हर स्तर पर गहरा प्रभाव डालता है। एक निष्पक्ष नागरिक के रूप में हम टीवी चैनलों और सोशल मीडिया के माध्यम से देख रहे हैं कि राजनीतिक जगत में दलबदल, नाम परिवर्तन और नए-नए समीकरणों का सृजन हो रहा है। राजनीतिज्ञ अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए जो कठोर परिश्रम कर रहे हैं, वह भी हमारी दृष्टि से ओझल नहीं है। परंतु प्रश्न यह उठता है कि— क्या यह कठोर प्रयास और परिवर्तन समाज के भविष्य के लिए शुभ संकेत हैं?
    ​जाति-जनजातियों का स्नेह और समान अधिकार—
    ​असम जैसे विविधतापूर्ण राज्य में प्रत्येक जाति और जनजाति का अपना स्वाभिमान और अपनी आकांक्षाएँ होती हैं। राजनीति के इस मैदान में यह जनप्रतिनिधियों का प्राथमिक कर्तव्य है कि प्रत्येक छोटे-बड़े समुदाय को समान स्नेह, आदर और सम्मान प्राप्त हो। यदि किसी विशेष वर्ग या समूह को अत्यधिक प्राथमिकता देकर दूसरे हिस्से की अनदेखी की जाती है, तो समाज में असंतोष की भावना जन्म लेती है, जो विकास के मार्ग में बाधक सिद्ध होती है।
    ​मध्यम वर्ग का संघर्ष और उपेक्षा—
    ​अक्सर यह देखा जाता है कि राजनीतिक अभियानों के दौरान निर्धन वर्ग की समस्याओं पर तो चर्चा होती है, परंतु समाज की रीढ़ माना जाने वाला ‘मध्यम वर्ग’ अपने दुखों और संघर्षों के साथ नेपथ्य (पर्दे के पीछे) में ही रह जाता है। कुछ लोग गरीबों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनने का स्वांग रचते हैं या कार्य करते हैं, किंतु वे मध्यम वर्ग की व्यावसायिक समस्याओं, रोजगार के संकट और उनके दैनिक संघर्षों के प्रति विमुख रहते हैं। राजनीति का मुख्य उद्देश्य केवल एक विशेष वर्ग को संतुष्ट करना नहीं, बल्कि समाज के हर स्तर की समस्याओं का समाधान करना होना चाहिए।
    ​राजनीतिज्ञों से आह्वान: लोकप्रियता या जनसेवा?
    ​केवल टीवी की स्क्रीन या सोशल मीडिया पर चेहरा चमकाने के लिए अथवा व्यक्तिगत लाभ हेतु एक दल छोड़कर दूसरे दल में सम्मिलित होना स्वस्थ राजनीति का लक्षण नहीं है। जनसेवा की वास्तविक भावना के साथ ही राजनीति के क्षेत्र में कदम रखना चाहिए। जनता एक नेता को उसके चरित्र और कार्यों के आधार पर चुनती है, न कि केवल उसकी लोकप्रियता के आधार पर। जनसाधारण और मध्यम वर्ग के दुखों के बोझ को कम करने के संकल्प के साथ ही राजनीतिज्ञों का आगे आना वांछनीय है।
    यह संभवतः एक कड़वा सच है, जिसे समाज के सम्मुख प्रकट करने में कई लोग संकोच करते हैं। परंतु समाज के एक सचेत नागरिक होने के नाते हमारा यह दायित्व है कि हम सत्य को उजागर करें। हम समाज के प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान करते हैं, किंतु वह सम्मान कुरीतियों या अन्याय को प्रश्रय देने वाला नहीं होना चाहिए। हमारी एकमात्र कामना यही है कि देश के प्रत्येक कोने में शांति और सद्भाव की डोर सदैव अटूट रहे। समाज के सभी वर्गों के बीच समन्वय स्थापित हो और हमारा राज्य उन्नति के शिखर की ओर अग्रसर हो।
    ​

     

     

    मूल लेखिका
    मनीषा शर्मा
    अनुवादक:– रितेश शर्मा
    पता- जलुकबाड़ी, गुवाहाटी

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति और रणनीतिक प्राथमिकताएं
    Next Article उत्तराखंड हाई कोर्ट की फटकार: भागे हुए जोड़े को मिली सुरक्षा

    Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    June 21, 2026

    रामदेव बगान गोलीकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी शुभम कुमार गिरफ्तार

    June 21, 2026

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रघुवर दास ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने का किया आह्वान

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    रामदेव बगान गोलीकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी शुभम कुमार गिरफ्तार

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रघुवर दास ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने का किया आह्वान

    नीट यूजी परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, 4231 अभ्यर्थी हुए शामिल, देर से पहुंचे तीन छात्र प्रवेश से वंचित

    पूर्वी सिंहभूम के एकलव्य विद्यालय के 20 शिक्षकों का सेवा विस्तार नहीं होने से एवं वेतन नहीं मिलने से शिक्षक बेहाल। आदिवासी बच्चों की पढ़ाई में हो बाधित।

    हाता में भाजपा के तीन मंडलों की SIR को लेकर प्रशिक्षण बैठक, BLO के साथ मिलकर काम करने का आह्वान

    योग से स्वास्थ्य, संस्कार और नशामुक्ति का संदेश; चाईबासा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब

    टाटा-कांड्रा रोड पर आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत; दूसरा चालक फरार

    ट्रेलर के पहियों तले थम गई जिंदगी: कांड्रा में दर्दनाक सड़क हादसे ने छीन ली एक युवक की सांसें

    गौ माता को ‘राष्ट्रीय माता’ का दर्जा दिलाने की मुहिम तेज, गम्हरिया में हस्ताक्षर अभियान को मिला जनसमर्थन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.