राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया
आदित्यपुर ऑटो कलस्टर सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर उद्यमियों को नए आयकर अधिनियम के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान उन्हें आगामी एक अप्रैल से लागू होने वाले नए आयकर अधिनियम अधिनियम की बारीकियों से भी अवगत कराया गया। इस मौके पर उपस्थित बिहार/झारखंड के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त जयंत मिश्रा ने कहा कि देश में 75 करोड़ पैन धारक हैं, किंतु मात्र 12 प्रतिशत लोग ही रिटर्न जमा करते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार-झारखंड में यह आंकड़ा मात्र 8.3 प्रतिशत है। शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका पैन कार्ड धारकों को रिटर्न भरने के लिए प्रेरित करना मकसद है, क्योंकि सभी पैन कार्ड धारकों को रिटर्न भरना चाहिए। अहर्ता रखने वाले सभी पैन कार्ड धारक टैक्स जमा करें, यह जरुरी है। उन्होंने बताया कि आगामी एक अप्रैल से नया आयकर अधिनियम लागू होगा, जिसे मंजूरी भी मिल चुकी है और अगर नए आयकर अधिनियम के संबंध में जानकारी नहीं है, तो चूक भी जरुर होगी। कहा कि टैक्स ईयर के नाम से नया कॉन्सेप्ट आ रहा है।जो वित्तीय वर्ष होगा, वही टैक्स ईयर भी होगा। इस मौके पर एसिया के अध्यक्ष इंदर कुमार अग्रवाल, महासचिव प्रवीण गुटगुटिया, पूर्व अध्यक्ष संतोष खेतान, पूर्व महासचिव दशरथ उपाध्याय, विनोद सिंह, राजीव रंजन मुन्ना, संतोख सिंह, देवांग गांधी, राजकुमार संघी, पिंकेश माहेश्वरी, प्रदीप जैन, चतुर्भुज केडिया, रतन लाल अग्रवाल, मनोज चोपड़ा, स्वपन मजूमदार, रविन्द्र गुप्ता, मनोज सहाय, सुधीर सिंह आदि उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा ने किया।

